RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 01 मई। मंगलवार को जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग बक्सर को डीएवी स्कूल से आईटीआई मैदान तक कराए जा रहे पथ निर्माण को शीघ्र पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पथ निर्माण विभाग द्वारा जिले के महत्वपूर्ण पथों के चौड़ीकरण किए जाने हेतु विभाग को भेजे गए प्रस्ताव की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में उपस्थित सहायक अभियंता, एनएच गया एवं सहायक अभियंता, एनएच औरंगाबाद से डुमराव स्थित बाईपास रोड एवं बक्सर स्थित बाईपास रोड के प्रस्ताव की भू अर्जन के संबंध में अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर को भू अर्जन हेतु आवश्यक कार्रवाई के संबंध में निर्देश दिया गया।
कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग बक्सर एवं डुमराव को मरम्मती योग्य पथों की शीघ्र मरम्मती कराने के संबंध में निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग बक्सर, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग बक्सर/डुमरांव, सहायक अभियंता एनएच गया, सहायक अभियंता एनएच औरंगाबाद एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्र संवाद आयोजित।

rktvnews

देवघर: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को देवघर एयरपोर्ट पर दी गई विदाई।

rktvnews

‘जवान’ फेम एटली की भव्य फैंटेसी-एक्शन फिल्म ‘एए22 x ए6’(AA22 x A6) अब ‘राका’, अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर टाइटल का ग्लोबल ऐलान।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आपसी तालमेल एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशन में लोकसभा आम निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं मतदान कर्मी : जिला निर्वाचन पदाधिकार

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : युवती के अपहरण मामले का अभियुक्त गिरफ्तार! गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment