RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

रक्षा मंत्री ने हिंडन वायु सेना स्टेशन पर पहली ड्रोन प्रदर्शनी सह-प्रदर्शन ‘भारत ड्रोन शक्ति 2023’ का उद्घाटन किया।

नई दिल्ली/25 सितंबर।अपनी तरह की पहली ड्रोन प्रदर्शनी सह-प्रदर्शन “भारत ड्रोन शक्ति 2023” का उद्घाटन 25 सितंबर, 2023 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वायु सेना स्टेशन, हिंडन में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने किया। इसे भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीएफआई) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है। आज 25 सितंबर और कल 26 सितंबर, 2023 तक आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से 75 से अधिक ड्रोन स्टार्ट-अप शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित ड्रोनों को विभिन्न सैन्य और नागरिक क्षेत्र में इस्तेमाल के लिए तैनात किया जा जा सकता है। हवाई और स्थैतिक प्रदर्शनों की एक श्रृंखला के माध्यम से अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करके, आईएएफ और डीएफआई 2030 तक भारत को प्रमुख ड्रोन केंद्र बनाने की सरकार की पहल को बढ़ावा देना चाहते हैं।
भारत ड्रोन शक्ति 2023 के उद्घाटन के बाद पहले सी-295 एमडब्ल्यू परिवहन विमान को औपचारिक रूप से आईएएफ में शामिल किया गया। इस समारोह में ‘सर्व धर्म पूजा’ और विमान की क्षमताओं पर संक्षिप्त जानकारी देना शामिल था। बिना तैयार लैंडिंग ग्राउंड से उड़ान भरने और उतरने में सक्षम यह मध्यम लिफ्ट सामरिक विमान एचएस-748 एवरो विमान की जगह लेगा।
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्वास व्‍यक्‍त किया कि सी-295 के शामिल होने से भारतीय वायुसेना की मध्यम लिफ्ट सामरिक क्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने आने वाले वर्षों में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों को दो महत्वपूर्ण स्तंभ बताया।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:बेहतर कार्य के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) शिक्षा विभाग को प्रशस्ति पत्र देने का निर्णय ।

rktvnews

वरिष्ठ पत्रकार मनीष झा की पत्नी पूनम झा के असामायिक निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों को दीं 400 करोड़ रुपए की सौगातें।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना पुस्तक मेला का किया उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सर एम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित की!अभियंताओं को अभियंता दिवस पर बधाई भी दी।

rktvnews

गिरिडीह : जिले में गांधी आगमन शताब्दी समारोह का आयोजन, जमुआ प्रखंड अंतर्गत खरगडीहा में गांधी पदयात्रा में शामिल हुए उपायुक्त।

rktvnews

Leave a Comment