RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

छपरा नगर निगम क्षेत्र से जल निकासी हेतु बिहार सरकार के द्वारा स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम योजना की स्वीकृति देते हुए 134 करोड़ 97 लाख 8900 राशि दी गई।

सारण/ छपरा 25 सितम्बर।आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट 2 के अंतर्गत छपरा नगर निगम क्षेत्र से जल निकासी हेतु सेंटेंज सहित कुल राशि 134 करोड़ 97 लाख 8900 की स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम योजना आज दिनांक 25 सितंबर 2023 को बिहार सरकार के कैबिनेट के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। कार्यकारी एजेंसी के रूप में राज्य सरकार के उपक्रम बुडको को नामित किया गया है।इस संबंध में बुडको के अभियंता ने बताया कि इस योजना के तहत छपरा नगर निगम क्षेत्र में 30 किलोमीटर मुख्य नाला, प्रभु नाथ नगर में 8 किलोमीटर नाला एवं वर्तमान में खनुआ नाला पर से तुड़वाय गए दुकान वाले क्षेत्र में 1450 मी नाला बनाया जाएगा। पूर्व में खनुआ नाले के 1750 मीटर तक के क्षेत्र के लिए ही राशि उपलब्ध थी।अब प्राप्त राशि से छपरा शहर के आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम को बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। आने वाले वर्षों में जल जमाव से छपरा के निवासियों को मुक्ति मिल जाएगी।

Related posts

बिहार: भोजपुर: ई.निर्मल कुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर बोले प्रो ओपी राय उनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकता।

rktvnews

भोजपुर: आगामी विधानसभा चुनाव अंतर्गत वेयर हाउस में प्रथम स्तरीय जांच कार्य का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी भोजपुर द्वारा संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:सेवा पखवाड़ा के तहत बड़हरा विधायक ने हर घर संपर्क अभियान की शुरुआत की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में हरित और स्वच्छ शहरी परिवहन को प्रोत्साहन देने के लिए इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा की अध्यक्षता में कार्यपालक सहायकों के साथ आवश्यक बैठक।

rktvnews

पीएम उदय के तहत डीडीए दिल्ली की 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया में है: हरदीप सिंह पुरी

rktvnews

Leave a Comment