RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी की संयुक्त अध्यक्षता में तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज शंकर सरैया (उत्तरी) एवं ग्राम पंचायत राज तुरकौलिया( पूर्वी) में गुरुवार को “जनसंवाद” कार्यक्रम का आयोजन।

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण 22 सितंबर।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी की संयुक्त अध्यक्षता में तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज शंकर सरैया (उत्तरी) एवं ग्राम पंचायत राज तुरकौलिया( पूर्वी) में गुरुवार को “जनसंवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
उपस्थित आमजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया ।
जन संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजनों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त करना है।
जिसमें स्वास्थ्य, आवास योजना, सड़क ,विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, पेंशन योजना, उत्पाद विभाग, सहकारिता एवं मत्स्य, पीएचईडी, बैंकिंग, महिला सुरक्षा आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा ” आमजन के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है, योजनाओं का लाभ कुछ लोगों तक ही मिल पा रहा है, तो कुछ को नहीं मिल पा रहा है। इसका मुख्य कारण आमजनों में योजनाओं की जानकारी का अभाव है । उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर आपकी बात पदाधिकारियों द्वारा नहीं सुने जाने की स्थिति में प्रत्येक शुक्रवार को जनता दरबार में लिखित रूप में अपना आवेदन देकर समस्या का समाधान पा सकते हैं । व्यक्तिगत अथवा सामूहिक समस्याओं से जिला प्रशासन को आप अवगत कराएं, समस्याओं के निदान हेतु जिला प्रशासन आपकी सेवा में सदैव तत्पर है । स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जन-जन तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हेतु प्रत्येक थाना में महिला सहायता केंद्र स्थापित किया गया है, 112 नंबर डायल कर आपातकालीन सेवा प्राप्त कर सकते हैं, 12 से 15 मिनट के अंदर आप तक पुलिस सेवा पहुंचेगी ।
1930 पर डायल कर साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराएं ।
सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें,हेलमेट पहने ।
छोटे बच्चों, छात्रों ,युवावर्ग, दिव्यांगजन, महिला, अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति,अति पिछड़ा, अल्पसंख्यक सभी के लिए सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से योजनाएं चलाई जा रही है। इसी क्रम में अलग-अलग विभागों के पदाधिकारियों द्वारा अलग-अलग योजनाओं की जानकारी दी गई।
जीविका दीदियों , वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, नल जल, एवं आपदा के स्थिति में सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत दी जाने वाली राशि एवं आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क उपचार, आयुष्मान कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें के संबंध मे एवं लाभ लेने के लिए पात्रता , मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना, जननी बाल सुरक्षा योजना, रेफरल सुविधा,सिटी स्कैन, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर आदि के बारे में आमजन को जानकारी दी गई।
अन्य राज्यों में श्रमिकों की दुर्घटना होने पर उनके आश्रित परिवार के लाभार्थी को श्रम संसाधन विभाग द्वारा लाभ मुहैया किया जाता है ।
जिला कल्याण पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा ग्रहण करने के लिए अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अति पिछड़ा/ वर्ग पिछड़ा वर्ग/ अल्पसंख्यक समुदाय के लिए हॉस्टलों में निःशुल्क समुचित व्यवस्था उपलब्ध की गई है ।

Related posts

रांची जिला के 214 आर्म्स लाइसेंस किये गये रद्द ,शस्त्र अधिनियम 1959 की धारा-17 के अन्तर्गत की गयी कार्रवाई।

rktvnews

लोकसभा चुनाव के बाद आरएसएस की चुनावी रणनीति।

rktvnews

हरियाणा उदय के तहत वन विभाग ने किए पौधे वितरण।

rktvnews

आस्था के रूप में चैती छठ की भी बढ़ रही है लोकप्रियता।

rktvnews

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:डी.एम. ने शोभन बाईपास के पास से गुजरने वाली खिरोई नदी के बाँया एवं दाँया तटबंध का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment