RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्य सचिव ने बीकानेर हाउस में किया तीजोत्सव 2025 का विधिवत शुभारंभ।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )23 जुलाई। नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में बुधवार को राजस्थानी तीज उत्सव 2025 का शुभारंभ राजस्थान के मुख्य सचिव और मुख्य आवासीय आयुक्त सुधांश पंत ने विधिवत रूप से किया। 30 जुलाई तक चलने वाले इस साप्ताहिक तीजोत्सव में राजीविका और रूडा द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टाॅल और फूड फेस्टिवल का आयोजन भी किया जाएगा।
मेले के शुभारंभ में श्री पंत ने बताया कि इस मेले से दिल्ली में रह रहे अप्रवासी राजस्थानियों सहित दिल्लीवासियों को भी राजस्थान की रंगारंग शैली, सांस्कृतिक विरासत, हस्तकला से निर्मित उत्पाद, पारंपरिक संगीत, नृत्य, स्वादिष्ट व्यंजन और संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थानी हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आनलाईन खरीदारी हेतु सरकार द्वारा विशेष ‘राजसखी ऐप/पोर्टल’ बनाया गया है जहां पर स्थानीय कारीगर अपने सामान को देश दुनिया में बिक्री के लिए प्रदर्शित कर सकते हैं। श्री पंत ने कहा कि राजीविका, रूडा स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर राजस्थानी हैंडीक्राफ्ट को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बेहतर कार्य कर रही हैं।
आवासीय आयुक्त जोगाराम ने बताया कि ‘तीज उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का उत्सव है। यह राजस्थान की रंगारंग कला और शिल्प को एक अनूठा मंच प्रदान करता है, जहां कलाकार अपने असाधारण कौशल का प्रदर्शन करते हैं।
इस अवसर पर राजीविका की स्टेट मिशन डायरेक्टर नेहा गिरि ने कहा कि इस हैंडीक्राफ्ट मेले में राजीविका द्वारा उत्कृष्ट कला और शिल्प कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह क्रॉफ्ट मेला केवल एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि राजस्थान की महिला शिल्पकारों के कौशल और रचनात्मकता का उत्सव है। यह उन्हें एक व्यापक दर्शकों तक पहुंचने और आजीविका को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।
अतिरिक्त आवासीय आयुक्त अंजू ओमप्रकाश ने बताया कि प्रातः 11 बजे से 9 बजे तक चलने वाले इस उत्सव में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रमों प्रस्तुत किए जाएंगे। 24 जुलाई को मेंहदी रैंप वाॅक, राजस्थानी नृत्य और गायन प्रतियोगिता, 28 जुलाई को लैमन स्पून रेस, रस्साकसी और 29 जुलाई को खो-खो और टरबन टाई प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य सचिव को रूमा देवी ने बांधी राखी

उत्सव के अवलोकन के समय प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर रूमा देवी ने मुख्य सचिव सुधांश पंत को राखी बांधकर तीजोत्सव एवं रक्षाबंधन की बधाई भी दी।

राजस्थान पर्यटन द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

तीजोत्सव के शुुभारंभ के उपरांत राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक श्री छतरपाल यादव ने बताया कि राजस्थान के विभिन्न अंचलों से आए लोक कलाकारों ने मशक वादन, खडताल वादन, रिम भवई नृत्य, मयूर नृत्य, फूलों की होली, चरी और घूमर नृत्य, भपंग वादन पर अपनी प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर सभी आगंतुकों को मनमोह लिया। उन्होंने बताया कि 27 व 28 जुलाई को भी सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा।
इस शुभारंभ अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी वी. श्रीनिवास, नरेश पाल गंगवार, श्रेया गुहा, रोहित कुमार, आशुतोष पैडनेकर, सिद्धार्थ महाजन, पी.सी किशन, मनीषा अरोड़ा भारतीय पुलिस सेवा की के.वी.वंदना, प्रीति जैन, राजेश निर्वाण,आदर्श सिद्धू, विजय मीणा,मुकुट बिहारी तथा पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के आवासीय आयुक्त भी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:लोक सभा आम निर्वाचन,2024 के अवसर पर सेवा सामग्री की आपूर्ति,विपत्रों के भुगतान को लेकर डीईओ ने कियें समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

रायन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का उदघाटन 27फरवरी को।

rktvnews

इंटरनेशनल एक्सीलेंस टीचिंग अवार्ड 2023से सम्मानित हुए डा अभय कुमार मिश्रा।

rktvnews

काशी में सम्मानित हुए साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ!”एक राष्ट्रभाषा की अनिवार्यता” पर दिया व्याख्यान।

rktvnews

नवादा:जिला आइकॉन राहुल वर्मा के द्वारा युवाओं के मध्य किया मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा माले ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment