RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंजीनियर दिवस पर टेक्नोक्रेट्स को शुभकामनाएं दी।

RKTV NEWS/15 सितंबर।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंजीनियर दिवस पर टेक्नोक्रेट्स को शुभकामनाएं दी हैं। गृह मंत्री ने महान इंजीनियर सर एम विश्वेश्वरैया जी को उनकी जयंती पर नमन भी किया। सर एम विश्वेश्वरैया की जयंती को इंजीनियर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
X पर अपने एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि इंजीनियरों ने अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हाल के समय में तकनीकी क्रांति को आकार देने में उनकी भूमिका ने वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। यह दिन उन्हें हमारे देश के सपनों को पूरा करने में योगदान देने के लिए और अधिक प्रेरित करे।
X पर अपने एक अन्य पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि विश्वेश्वरैया जी ने अपनी अद्वितीय इंजीनियरिंग प्रतिभा और विशाल संरचनाओं को डिजाइन व आकार देकर हमारी सभ्यता को सशक्त किया। उनका योगदान हमारी नई पीढ़ियों के मन में सपनों को प्रेरित करता रहेगा।

Related posts

एनएचआरसी, भारत ने दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर 10 फुट की ऊँचाई से गिरने से एक श्रमिक की मौत हो जाने के समाचार पर स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

नवाचार, कौशल और रफ्तार पकड़ता बिहार: सचिव कुंदन कुमार ने किया आईआईटी पटना, एफडीडीआई बिहटा और हीरो साइकिल्स यूनिट का दौरा।

rktvnews

भोजपुर:महिला महाविद्यालय में आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब” के द्वारा “मेहंदी प्रतियोगिता” का आयोजित।

rktvnews

उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने ली अधिकारियों की बैठक!फील्ड विजिट बढ़ाएं अधिकारी : उपायुक्त

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 30 नवंबर को कुरुक्षेत्र, हरियाणा का दौरा करेंगे।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति का स्वागत किया।

rktvnews

Leave a Comment