RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

अपर समाहर्ता नवादा ने हिन्दी दिवस के अवसर पर समाहरणालय संवर्ग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाई।

नवादा/बिहार 14 सितंबर।समाहरलणालय सभागार में आज आशुतोष कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, नवादा ने हिन्दी दिवस के अवसर पर समाहरणालय संवर्ग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाई। राजभाषा प्रतिज्ञा का शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि:-
भारतीय संविधान अनुच्छेद 343 और 351 तथा राजभाषा संकल्प 1968 के आलोक में हम, राज्य सरकार के कार्मिक यह प्रतिज्ञा करते हैं कि अपने उदाहरणमय नेतृत्व और निरंतर निगरानी से, अपनी प्रतिबद्धता और प्रयासों से, प्रशिक्षण और प्राइज से अपने साथियों में राजभाषा प्रेम की ज्योति जलाये रखेंगे, उन्हें प्रेरित और प्रोत्साहित करेंगे, अपने अधीनस्थ के हितों का ध्यान रखते हुए, अपने प्रबंधन को और अधिक कुशल और प्रभावशाली बनाते हुए राजभाषा-हिन्दी का प्रयोग, प्रचार और प्रसार बढ़ाएंगे। हम राजभाषा के संवर्द्धन के प्रति सदैव उर्जावान और निरंतर प्रयासरत रहेंगे। जय राजभाषा, जय हिन्द।’’
उन्होंने कर्मियों को हिन्दी में विशेष रूप से कार्य प्रणाली को लागू करने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा में हीं ज्यादा से ज्यादा कार्य करें। आपस में बातचीत का माध्यम भी हिन्दी भाषा ही हो।
इस अवसर पर , विष्व जीत कुमार वरीय उपसमाहर्ता, विकास कुमार पाण्डेय वरीय उपसमाहर्ता, सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी एवं समाहरणालय संवर्ग के सभी कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा के सुरक्षित, निष्पक्ष और सफल संचालन के लिए राज्यों को पत्र लिखा।

rktvnews

भोजपुर के बेटे को भारी मतों से जीताकर दिल्ली भेजें : विधायक राहुल तिवारी

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, जिलाधिकारी ने किया नमन।

rktvnews

भोजपुर:कृषि वैज्ञानिक डा राम नरेश ने सरसों बुवाई के लिए किसानों को दिया दिशा निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : दुष्कर्म कांड को ले माले पर बिफरे विधायक बोला मेरे रहते ऐसी पार्टियों का बड़हरा में नही होने दूंगा प्रवेश।

rktvnews

देवघर:सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश आर. महादेवन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

Leave a Comment