RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बथनाहा प्रखंड के महुआवा पंचायत के उच्च विद्यालय महुआवा में जिला प्रशासन के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

सीतामढ़ी/बिहार 14 सितंबर।सरकार के निर्देश के आलोक में लोक- कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी आम जनों को सुलभ कराने, उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने तथा साथ ही लोक कल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक विस्तृत करने के संबंध में जनमानस के सुझावों को प्राप्त करने के उद्देश्य से आज बथनाहा प्रखंड के महुआवा पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी एवं उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति सहित अनुमंडल पदाधिकारी प्रशांत कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अविनाश कुमार, सिविल सर्जन ,जिला जन संपर्क अधिकारी कमल सिंह, जिला परिवहन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। साथ ही जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जन सहित स्थानीय माननीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की।
जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित आम-आवाम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि *महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनों को स- समय एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना साथ ही योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन योजनाओं का जिले में समुचित तरीके से क्रियान्वयन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के अंतर्गत चलाई जा रही महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इसके लिए योजनाओं की जानकारी होना भी अनिवार्य है। जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओ के बारे में लोगों को जानकारी दी जाती रही है। जिलाधिकारी स्वयं महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे कन्या उत्थान योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को दी।
महुआवा उच्च विद्यालय में हुए इस कार्यक्रम में कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा बनाए गए स्टॉल का निरीक्षण जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त के द्वारा किया गया। तीनों ही पदाधिकारियों के द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में
उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आम जनों को एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी सरकार के महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई एवं योजनाओं की क्रियान्वयन संबंधी उनके फीडबैक एवं सुझाव भी प्राप्त किए गए। कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा भी किया गया।
जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग के तहत 06 लाभुकों को मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान योजना के तहत कुल 06 लाभुकों को शौचालय प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा चार-चार लाख रुपए दो लाभुकों को भुगतान किया गया ।साथ ही कार्यक्रम में अन्य विभागों द्वारा जॉब कार्ड ,राशन कार्ड ,जीविका प्रोत्साहन आदि का वितरण किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में सभी विभागों का स्टॉल लगाकर आम जनों के समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण एवं प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया गया।

Related posts

गढ़वा:रामनवमी में शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे का माहौल बनाएं : डीआईजी

rktvnews

चतरा:डीएमएफटी से संबंधित योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल की यात्रा: उत्सव से आगे सेवा का संकल्प

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज आरा की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मतदान जागरूकता अभियान के तहत रैली आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:झारखंड में स्वैच्छिक रक्तदान को मिलेगा नया आयाम: प्रत्येक जिले में बनेगी “ब्लड डोनेशन अवेयरनेस एंड मॉनिटरिंग कमेटी”

rktvnews

सारण:नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर छपरा नगर निगम के वार्ड संख्या 03 में मुहल्ला सभा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment