RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति पर भंडारा।

शाहपुर के नरगदा मठ में कथा वाचन करते कथावाचक

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12सितम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी पंचायत के नरगदा गाँव स्थित नरगदा मठ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के अवसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति पर बड़ी संख्या में भक्तों एवं लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया और भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कथावाचक अयोध्या के अनंत श्री विभूषित जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्या भास्कर जी महाराज और हरिद्वार के जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी विष्णु विक्रम जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विवाह कथा का वर्णन किया। स्वामी रंगनाथ आचार्य जी महाराज ने भगवान नारद मुनि की कथा सुनाई। स्वामी श्री जितेंद्र लाल जी महाराज ने रावण वध के साथ-साथ भगवान राम के वन से वापसी और अयोध्या में भगवान राम के राज्याभिषेक की कथा का वर्णन किया। भंडारा के बाद संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सुपरस्टार कमलवास कुंवर ने अपने भजन से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर भास्कर मिश्रा, बंटी मिश्रा, बिट्टू मिश्रा, श्रीराम मिश्रा, बड़े मिश्रा, रीतेश मिश्रा, बालकृष्ण मिश्रा, पुरुषोत्तम मिश्रा, सिपाही जी, त्रियोगी उपाध्याय, बरमेश्वर यादव, शुभम ठाकुर, नीतेश मिश्रा, विकास मिश्रा, अंशु मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

आरा प्रधान डाक घर में पार्सल बुकिंग सेवा अब 8 से 8 तक।

rktvnews

नई दिल्ली:वरिष्ठ पत्रकार डॉ रहमतुल्लाह पॉयोनियर मीडिया संस्थान में बने प्रोफ़ेसर।

rktvnews

गढ़वा:जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित: प्रशासन ने जताया खेद, नई तिथि शीघ्र होगी घोषित।

rktvnews

भोजपुर:कृषक खाद बीज और दवा का उचित प्रयोग कर लाभ उठावें :डा पीके द्विवेदी

rktvnews

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर डिस्पैच सेंटर का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर में तीन दिवसीय “उमंग’26” का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment