RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों को स- समय एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना साथ ही योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन योजनाओं का जिले में समुचित तरीके से क्रियान्वयन हमारी प्राथमिकता: डीएम,सीतामढ़ी

सीतामढ़ी/बिहार 12 सितंबर।सरकार के निर्देश के आलोक में लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी आम जनों को सुलभ कराने, उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने तथा साथ ही लोक कल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक विस्तृत करने के संबंध में जनमानस के सुझावों को प्राप्त करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रखंड में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जनसंवाद कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के मद्देनजर आज समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिलाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी के अलावा अपर समाहर्ता विभागीय जांच, कृष्ण प्रसाद गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जानकारी दी गई कि अगले दो माह में निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रखंड स्तर पर चिन्हित दो अलग-अलग स्थलों पर आम जनों के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में डीएम के साथ जिले के एसपी एवं संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। जन संवाद कार्यक्रम में जिले के जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उपलब्धियो की जानकारी आम जनों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को दी जाएगी तथा इस संबंध में उनकी प्रतिक्रियाएं प्राप्त करने के साथ-साथ योजनाओं को और अधिक विस्तृत करने के संबंध में उनके सुझाव प्राप्त किए जाएंगे।
सरकार के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों के स्तर से भी जनसंवाद बैठकों का आयोजन निर्धारित रोस्टर के अनुरूप किया जाएगा। जनसंवाद कार्यक्रम में सभी महत्वपूर्ण विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। आवेदन प्राप्त करने के लिए काउंटर भी बनाए जाएंगे।

Related posts

आजमगढ़:मॉरीशस की चेयरमैन एवं अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका और नेपाल के प्रथम प्रमुख आयुक्त करेंगे अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन का उद्घाटन: अरविंद चित्रांश

rktvnews

भोजपुर:पयहारी जी कालेज में पक्षी मित्र अभियान के तहत पक्षियों हेतु दाना पानी की हुई व्यवस्था।

rktvnews

भोजपुर:घोषित भोजपुर जूनियर महिला हॉकी टीम की कप्तान बनी निशु कुमारी।

rktvnews

भोपाल:मंत्रि-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति।

rktvnews

बक्सर:बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत विभिन्न अपीलाथिर्यो द्वारा अपील वाद की सुनवाई।

rktvnews

भोजपुर:सहारा इंडिया निवेशकों की बैठक सम्पन्न :क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment