RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक!बैठक में न पहुंचने पर पीoओo नेडा व मत्स्य निरीक्षक का रोका वेतन सहायक श्रम आयुक्त को दी प्रतिकूल प्रविष्टि।

बागपत/उत्तर प्रदेश 12 सितंबर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार पूर्णतय कटिबद्ध है, जिस के क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से आज विकास भवन सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ पार्ट 1 विकास कार्यों एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ,,उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन अच्छे तरीके से होना चाहिए इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी उन्होंने समस्त अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि अपने अंदर इंप्रूवमेंट कर लें जो जनता के हित में कार्य करने के लिए अधिकारियों पर पत्र आते हैं उसका समय अंतर्गत निस्तारण करें पत्र को अपने पास ना रखा जाए अधिकारियों को कार्य जनता के हित में जनता की भलाई के लिए और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को जोड़ने के लिए मिले हैं इन कार्यो पर ही अधिकारी अपना ध्यान दें और मनोयोग से कार्य करें उन्होंने यह भी कड़ी निर्देश दिए कि जो अधिकारी अपने कार्यों से बचने का प्रयास करेंगे या कार्यों के प्रति उत्तरदाई या गंभीरता प्रदर्शित नहीं कर पाएंगे ऐसे अधिकारियों के खिलाफ उनके उच्च अधिकारियों को भी लिखा जाएगा जिलाधिकारी ने आज सीएम डैशबोर्ड की भी समीक्षा कर रहे थे उन्होंने जिन अधिकारियों ने सीएम डैशबोर्ड पर अपने विभाग की रैंकिंग में सुधार नहीं किया उसमें गंभीरता नहीं दिखाई ऐसे अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त करी उन्होंने सहायक श्रमआयुक्त से श्रम विभाग की कन्या विवाह एवं सहायता योजना के 191 आवेदनों में से मात्र 15 आवेदनों का निस्तारण किया था शेष आवेदन लंवित थे जिस पर अपनी दायित्वों का कार्य नहीं करने पर जिलाधिकारी ने उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी ने बैठक में नहीं आने पर पीoओo नेडा प्रमोद भूषण शर्मा व मत्स्य निरीक्षक संतोष वर्मा का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी को विभागीय अधिकारी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पा रहे हैं जिस पर काफी नाराजगी व्यक्त की जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए अधिकारियों को टीम भावना के रूप में काम करना चाहिए और अपने जनपद की रैंकिंग में सुधार किया जाए अपने विभाग से संबंधित योजनाएं अधिकारियों के कंठस्थ होनी चाहिए अपने दायित्वों को गंभीरता के साथ निर्भन करें अफसर ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर सहित आदि जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सतीश कुमार ने रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन एवं रोलिंग स्टॉक) का पदभार संभाला।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना कमांडरों के सम्मेलन में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को संबोधित किया।

rktvnews

रायपुर :खनन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बना देश का आदर्श राज्य।

rktvnews

बिहार:कोरोना के बढते मामले के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में दिया आवश्यक निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 जनवरी 26

rktvnews

बलिया:प्रख्यात भोजपुरी साहित्यकार मनोज भावुक को मिला पाती अक्षर सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment