RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘आयुष्मान योजना’ के लिए आयुष्मान कार्ड लोगिन करने और ई केवाईसी के लिए वर्चुअल कार्यशाला मे शामिल हुए भाजपा भोजपुर के कार्यकर्ता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 11 सितंबर।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और बिहार भाजपा प्रदेश द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यशाला मे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे जिले भर मे कार्यकताओ ने मोबाइल और टीबी स्क्रीन द्वारा केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना’आयुष्मान योजना’ के तहत आयुष्मान कार्ड लोगिन करने,अपना नाम खोजने,ई केवाईसी और कार्ड बनवाने का प्रशिक्षण प्राप्त किए।
मुख्य कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बामपाली मे टीवी स्क्रीन पर वर्चुअल कार्यशाला हुआ। उक्त कार्यक्रम को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मंडविया ने संबोधित करते हुए आयुष्मान कार्ड के महत्व को बताते हुए इसे केन्द्र सरकार द्वारा विश्व की सबसे महत्वपूर्ण योजना बतायी। उन्होने उक्त योजना को भारत के गरीब परिवारो के लिए सबसे महत्वपूर्ण बताया, जिसके अंतर्गत पाँच लाख रूपए तक का ईलाज सरकार द्वारा मुफ्त मे किया जा रहा है।
उक्त अवसर पर जिला कार्यालय के कार्यक्रम मे शामिल बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश एक से एक कीर्तिमान बना रहा है। आयुष्मान योजना गरीबो के लिए भगवान के रुप मे है।यही नही केन्द्र सरकार द्वारा गरीबो को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने सहित अन्य सारी योजनाएं सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को सिद्ध करता है।
वहीं जिलाध्यक्ष ने केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं का प्रशंसा करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार आज पूरे देश का विकास कर रही है। आयुष्मान योजना से वंचित परिवारो को भाजपा के कार्यकर्ता आयुष्मान कार्ड बनाने मे मदद करेंगे ।इस योजना से ,भी गरीब परिवारों को लाभ की प्राप्ति होगी।
जिला कार्यालय कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष,बड़हरा विधायक सहित दक्षिण बिहार प्रांतीय सह संयोजक मिथिलेश कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूर्यभान सिंह, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी, लव पांडेय,महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, मंत्री संतोष चंद्रवंशी, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,कार्यालय मंत्री रमेश कुमार कर्ण,सोशल मीडिया संयोजक राहुल सिंह,प्रवक्ता संतोष तिवारी, निशांत सेंगर,शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक शैलैश कुमार गुड्डू, आरा नगर अध्यक्ष जीतु चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने एलए ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने का स्वागत किया।

rktvnews

भोजपुर:अंतर विद्यालय साफ्टबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में संभावना पहुंचा फाइनल में।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आकाशवाणी नेटवर्क में 2 करोड़ श्रोताओं को जोड़ते हुए 91 नए 100 वाट ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया

rktvnews

भोजपुर:बचरी कॉलेज पीरो में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा युवा दिवस आयोजित।

rktvnews

“अल्ला मेहरबाँ तो बंदा पहलवान ” मिट्टी छूवे तो सोना होवे ।

rktvnews

कान्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन- पायल कपाड़िया ने अपनी फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ के लिए ग्रांड प्रिक्स पुरस्कार जीता।

rktvnews

Leave a Comment