RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

जगत् नंदन सहाय रचित “यात्रा वृतांत” का विमोचन।

आरा/भोजपुर 10 सितंबर।आज स्वाभिमान पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जनहित साहित्य मंडल आरा के बैनर तले वरीय साहित्यकार जगत् नंदन सहाय रचित “यात्रा-वृतांत” पुस्तक का लोकार्पण प्रसिद्ध चिकित्सक-सर्जन डॉक्टर एस०पी० श्रीवास्तव एवं भोजपुर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ रणविजय कुमार के संयुक्त करकमलों से बाल हिंदी पुस्तकालय, आरा के सभागार में संपन्न हो गया । डॉ किरण कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन साहित्यकार डॉ. ममता मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन पश्चात उपस्थित साहित्यकारों की उपस्थिति में उपर्युक्त यात्रा वृतांत पुस्तक परिचर्चा गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें साहित्यकारों ने पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत की वही लेखक जगत् नंदन सहाय एवं गायत्री सहाय ने यात्रा वृतांत के अपने अनुभवों को सभा पटल पर रखा जिसे सराहा गया। अपने प्रकाशकीय संबोधन में पुस्तक संपादक अतुल प्रकाश ने कहा कि यात्रा-वृतांत के माध्यम से वृतांतकार ने जिन स्थानों की यात्राएं की हैं , उन स्थानों का विशद वर्णन, वैयक्तिक अनुभवों का वर्णन, स्थानों के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक टिप्पणियाँ क्रमशः किया है जो सराहनीय है। युवा साहित्यकार ओमप्रकाश मिश्रा ने पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत करते हुए कहा कि लेखक ने जिन प्रदेशों की यात्राएं की है , उन यात्राओं से जुड़े अनुभवों, यात्रा के दौरान परिजनों की आत्मीयता , सौहार्दपूर्ण परिवेश की चर्चा भी लेखक महोदय ने यथास्थिति की है । सभा को संबोधित करने वालों में ओम प्रकाश मिश्रा, गायत्री सहाय, डॉ ममता मिश्रा, अनिल राज, बृजमोहन त्रिपाठी, राम पह्लाद तिवारी, हरेराम सिंह, गोपाल प्रसाद, चंदन कुमार सिंह, जयराम सिंह, जय नारायण पांडे, सुरेंद्र सिंह अंशु रमेश सिंह, अरविंद कुमार सिंह, ममता मिश्रा, सारिका, शरद सिंह, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार शर्मा , चंद्रशेखर मिश्र आदि प्रमुख थे।
सभा समापन पूर्व साहित्यकार मीरा श्रीवास्तव के द्वारा प्रेषित पुस्तक समीक्षा को मंच संचालक अतुल प्रकाश ने पाठ किया।
आगत अतिथियों का स्वागत जनहित परिवार भोजपुर के उपाध्यक्ष साहित्यकार अरविंद सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन नंदकिशोर सिंह कमल ने किया वहीं मंच का संचालन अतुल प्रकाश ने किया।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में किया ध्वजारोहण,स्वतंत्रता दिवस की दीं शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के जवइनिया मे गंगा के कटाव से मंदिर सहित कई घर गंगा में समाये।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

बिहार बदलाव रैली में गरजे प्रशांत किशोर, बोले – सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले बिहार के बदलाव की आंधी को रोक नहीं पाएगी, 10 दिन बाद बिहार बदलाव यात्रा पर निकलेंगे।

rktvnews

जनहित साहित्य मंडल का वर्ष प्रतिपदा चैत उत्सव संपन्न।

rktvnews

बिहार मंत्री परिषद की बैठक में 8 एजेंडों पर निर्णय लिए गए।

rktvnews

Leave a Comment