RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

11 सितंबर को कौशल विकास केन्द्र, हरनाटाड़ (कुशल युवा कार्यक्रम) बगहा-02 में जॉब कैम्प का आयोजन।

निजी नियोजक द्वारा हाउस कीपिंग के 100 पदों के लिए अभ्यर्थियों का किया जायेगा चयन।
विशेष जानकारी के लिए हेल्प सेन्टर के दूरभाष संख्या-06254-295737 पर अभ्यर्थी संपर्क कर सकते हैं।

पश्चिमी चंपारण/बेतिया 08 सितंबर।श्रम संसाधन विभाग द्वारा दिनांक-11.09.2023 को कौशल विकास केन्द्र, हरनाटांड़ (कुशल युवा कार्यक्रम), बगहा-02 में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है।
जिला नियोजन पदाधिकारी,अंकित राज द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प, रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुनः 11 सितंबर, 2023 को भी सुदूरवर्ती बेरोजगार युवक-युवतियों की सहूलियत के मद्देनजर कौशल विकास केन्द्र, हरनाटांड़ (कुशल युवा कार्यक्रम), बगहा-02 में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आइएसएस वर्ल्ड द्वारा चेन्नई में हाउस कीपिंग के पद पर कार्य करने हेतु इच्छुक कुल-100 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 11000.00 रूपया प्रतिमाह मानदेय सहित निःशुल्क खाना एवं आवासन की सुविधाएं प्रदान की जायेगी।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला नियोजनालय में दूरभाष संख्या-06254-295737 पर हेल्प सेन्टर बनाया गया है। अभ्यर्थी विशेष जानकारी के लिए हेल्प सेन्टर पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

दरभंगा:जिले के विद्यालयों में गठित विधिक साक्षरता क्लब के छात्र-छात्राओं के बीच हिंदी भाषा के महत्व विषय पर लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:राजभवन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 जनवरी 26

rktvnews

हनुमानगढ़:कला-संस्कृति रंग में सरोबार सेंट्रल पार्क,राजस्थान दिवस पर जिले में शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:5 नामांकन खारिज, कुल 19 प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए।

rktvnews

रायपुर : पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय वाजपेयी की प्रतिमा पर सांसद सोनी ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

rktvnews

Leave a Comment