RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

छः दिनों के लिये खुला महाजन टोली स्थित ठाकुर जी दरबार!महाजन टोली स्थित ठाकुरबाड़ी में हुआ ठाकुर जी शृंगार।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)06 सितंबर। प्रत्येक वर्ष छः दिनों के लिये कृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर जी का दरबार सज संवरकर आम लोगों लिये खुलता है। इस अवसर पर शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। 110 वा कृष्ण जन्मोत्सव संगीत समारोह का शुभारंभ मंगल गान व ठाकुरजी के जयघोष के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रेया पाण्डेय ने राग यमन में बड़ा ख्याल “दर्शन को प्यासी अखियां आन मिलों सांवरिया” छोटा ख्याल व ठुमरी “झूला धीरे से झुलाओ बनवारी अरे सांवरिया” प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं मीनाक्षी पाण्डे , स्नेहा पाण्डेय व संजना कुमारी ने कथक नृत्य की शुरुआत गणेश वंदना से करते हुये तीनताल में पारंपरिक कथक प्रस्तुत कर समां बांधा। मंच संचालन विश्वजीत पाण्डेय व धन्यवाद ज्ञापन गुरु बक्शी विकास ने किया। इस अवसर पर आदित्या श्रीवास्तव, विदुषी बिमला देवी, सुशील कुमार देहाती, कलामुद्दिन खां, महेश यादव, ममता मिश्रा समेत संगीत जगत के कई विभूति उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के चौथे दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

जिला कलक्टर ने की फ्लैगशिप स्कीम, बजट घोषणा एवं राजस्व प्रकरणों की समीक्षा।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपूर्त्ति टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 23 अक्तूबर को राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित ‘सहकारी निर्यात पर राष्ट्रीय संगोष्ठी’ को संबोधित करेंगे।

rktvnews

भारतीय नौसेना की वार्षिक सुरक्षा समीक्षा-2024।

rktvnews

भोजपुर:RVS पब्लिक स्कूल में डांडिया महोत्सव का हुआ रंगारंग कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment