RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

कपूरडी-जालीपा माइंस के 5.51 एमएलडी सीपेज पानी के औद्योगिक उपयोग की तलाशी जाएगी संभावनाएं सीएसआर गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा।

जयपुर/राजस्थान 23 जून। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम, उद्योग व एमएसएमई वीनू गुप्ता ने कपूरडी और जालीपा माइंस में सीपेज के करीब 5.51 एमएलडी अतिरिक्त जल स्रोत का शोधन कर औद्योगिक उपयोग की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाडमेर लिग्नाइट माइनिंग कंपनी (बीएलएमसीएल) की सीएसआर गतिविधियों में विस्तार करने की आवश्यकता व्यक्त की है।
एसीएस माइंस गुप्ता शुक्रवार को उद्योग भवन में राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम बीएलएमसीएल की 66 वीं संचालक मण्डल की बैठक को संबोधित कर रही थी। गुप्ता बीएलएमसीएल की चेयरपर्सन भी हैं। उन्होंने कहा कि माइंस में सीपेज से उपलब्ध पानी को शोधित कर औद्योगिक उपयोग में लिया जाता है तो यह पानी का सदुपयोग होगा। उन्हांेंने इसके लिए केन्द्रीय भूजल विभाग सहित संबंधित विभागों से समन्वय बनाते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि दोनों माइंस में 22.96 एमएलडी पानी का सीपेज है, जिसमें से अन्य उपयोग के बाद कपूरडी माइंस से 3.98 एमएलडी और जालीपा माइंस से 1.53 एमएलडी सीपेज पानी अतिरिक्त उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि करीब 500 टीडीएस के इस पानी को शोधित कर औद्योगिक उपयोग के योग्य बनाया जा सकता है। इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के लिए पानी की उपलब्धता बन सकेगी।
एसीएस गुप्ता ने बीएलएमसीएल की सीएसआर गतिविधियों में और अधिक विस्तार करने की आवश्यकता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे एक और जहां कॉरपोरेट सोशियल दायित्व की पूर्ति होगी वहीं जनहित के कार्य संपादित हो सकेंगे। सीएसआर कमेटी में एमडी आरएसएमएमएल संदेश नायक को सम्मिलित किया गया है। उन्होंने बीएलएमसीएल की गतिविधियों की भी समीक्षा करते हुए संतोष व्यक्त किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीएलएमसीएल के एमडी ललित कुमार गुप्ता ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी।
संचालक मण्डल की बैठक में वित्त (बजट) सचिव रोहित गुप्ता, एमडी आरएसएमएमएल संदेश नायक, जेएसडब्ल्यू के प्रशांत जैन, रुपा देवी सिंह, सुनील दत्त व्यास, कंपनी सचिव नीतेश गंगवाल आदि ने भी सुझाव दिए।

Related posts

बक्सर: कम्पयूटराईजेशन-सह-डिजिटल कैमरा-सह-लाईव बेवकास्टिंग-सह-CVigil-सह-साईबर सिक्यूरिटी कोषांग के कार्यो की समीक्षा बैठक।

rktvnews

झारखंड की जनभावना ठगबंधन सरकार के खिलाफ : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

भोजपुर:आदित्य प्रकाश की आत्मकथा ‘आदित्य : धूप-छाँव का सफर’ का हुआ विमोचन।

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाल में सकल एक लाख पौधे लगाकर तैलिक साहू समाज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

rktvnews

पटना:नहीं रहे वयोवृद्ध शिक्षाविद् और साहित्यकार डा कैलाश प्रसाद सिंह।

rktvnews

भारत में मजबूत हो रही है ईएसजी लीडरशिप।

rktvnews

Leave a Comment