RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)13 जून।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष,निगरानी एवं मार्गदर्शन समिति संतोष कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया।
पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए एडीजे श्री पांडेय ने कहा कि नालसा का उद्देश्य है सब को समान एवं आसान न्याय उपलब्ध कराना।
साथ ही जरुरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सेवा उपलब्ध कराने के लिए पैनल अधिवक्तागण हैं एवं जमीनी स्तर पर अन्य सहयोग के लिए पारा विधिक स्वयंसेवकगण हैं।
उन्होंने कहा कि नालसा योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मिलना चाहिए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने नालसा योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए “आशा योजना”, नशामुक्ति के लिए “डान योजना”, निःशुल्क विधिक सेवा की जानकारी के लिए “जागृति योजना”, अनुसूचित जनजातियों के लिए “संवाद योजना” आदि चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में समिति के अधिवक्ता सदस्य डॉ.अशोक कुमार सिंह सहित दरभंगा सदर के सभी पैनल अधिवक्ता व पीएलवी मौजूद थे।

Related posts

प्रकाशन विभाग की विकास पत्रिका ‘योजना’ में 1957 से प्रकाशित आलेखों पर आधारित विशेष संग्रह ‘योजना क्लासिक्स’ का विमोचन।

rktvnews

भोजपुर:निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों संग जिला पदाधिकारी की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:रामविलास पासवान केवल दलितों के नहीं,बल्कि गरीब सवर्णों के भी मसीहा थे : राजेश्वर पासवान

rktvnews

हरियाणा, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग का अनुदान जारी किया गया।

rktvnews

भोजपुर: भारतीय मजदूर संघ का मनाया गया 70 वां स्थापना दिवस।

rktvnews

आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ’ के संदेश के साथ देशभर के 11 शहरों में युवाओं की ‘बाइकर्स रैली’ निकाली जाएगी।

rktvnews

Leave a Comment