RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:बख्तियारपुर में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री, दी अपनी श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )17 जनवरी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पटना जिले के बख्तियारपुर में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों स्व० डुमर सिंह (प्रतिमा स्थल श्री गणेश उच्च विद्यालय परिसर, बख्तियारपुर), शहीद नाथुन सिंह यादव (प्रतिमा स्थल नया बाईपास, राघोपुर तिराहा, बख्तियारपुर), स्व० मोगल सिंह (प्रतिमा स्थल प्रखंड कार्यालय परिसर, बख्तियारपुर), स्व० पं० शीलभद्र याजी (प्रतिमा स्थल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, बख्तियारपुर) एवं स्व० कविराज रामलखन सिंह ‘वैद्य’ (प्रतिमा स्थल नवनिर्मित डाकबंगला परिसर, बख्तियारपुर) की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

Related posts

भोजपुर:दिव्यांग, असहाय एवं वृद्ध मतदाताओं का पोस्टल बैलेट से कराया गया मतदान।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने आगामी लोकसभा में मतदान के प्रचार प्रसार एवं सोशल मीडिया तंत्र की मजबूती को ले की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा।

rktvnews

बायोग्राफी प्री-रिलीज़ में संगीत की वैश्विक मांग उभरने पर मेटा ने Eylsia Nicolas को BookKards बजट पर सलाह दी।

rktvnews

वित्तीय वर्ष 2023-24 के ऋण आवेदन हेतु अनुजा निगम का ऑनलाइन पोर्टल प्रारम्भ’ ’सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया शुभारम्भ।

rktvnews

भोजपुर:पीरामल संस्था की डा .शिल्पा गांधी को उनके कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र दे डॉ के एन सिन्हा ने किया सम्मानित।

rktvnews

निर्वाचन-मास्टर प्रशिक्षकों का हुआ कार्यशाला।

rktvnews

Leave a Comment