RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

ग्वालियर:असामाजिक तत्वों को बाउण्डओवर करने की कार्रवाई में तेजी लाने पर जोर।

RKTV NEWS/ग्वालियर ( मध्यप्रदेश) 29 मार्च।कार्यपालक दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय बनाएँ और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करें, जिससे अपराधियों में खौफ कायम हो और वे मतदान में व्यवधान पैदा करने की जुर्रत न कर पाएँ। इस आशय के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने राजस्व अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक में दिए। अधिकारी द्वय ने आपराधिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध वाउण्ड ओव्हर, जिला बदर एवं राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत तेजी से कार्रवाई करने पर बल दिया ।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सम्पूर्ण जिले में ऐसा वातावरण निर्मित करें जिससे सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। अधिकारी द्वय ने जोर देकर कहा कि सभी अधिकारी आदर्श आचरण संहिता का स्वयं कड़ाई से पालन करें और राजनैतिक दलों व प्रत्याशियों से भी करायें।
पुलिस थानावार अब तक हुई बाउण्डओवर की कार्रवाई की बैठक में विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द नोटिस तामीली कराकर बाउण्डओवर की कार्रवाई पूर्ण कराएँ। इसमें जरा भी ढ़िलाई न हो।
अधिकारी द्वय ने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों से यह भी कहा कि वे संयुक्त भ्रमण कर वल्नरेबल एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों से जुड़ी बस्तियों के मतदाताओं को आश्वस्त करें कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें, पुलिस व प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिये मुस्तैद है।
कार्यपालक दण्डाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि जिले के सभी शस्त्र लायसेंसधारियों के शस्त्र निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से जमा कराये जायें। शस्त्र जमा न करने वाले लोगों के लायसेंस हमेशा के लिये निरस्त कराएँ। साथ ही उनके शस्त्र जब्त करने की कार्रवाई भी की जाए।
गुरूवार को यहाँ कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित हुई बैठक में अपर जिला दण्डाधिकारी अंजू अरुण कुमार व टी एन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के एम सियाज व गजेन्द्र वर्धमान, जिले के सभी एसडीएम, एसडीओपी व थाना प्रभारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:चरपोखरी विद्यालय में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत लगा स्वास्थ्य शिविर।

rktvnews

राजस्थान:सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध पर टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

मंत्री परिषद की बैठक में 14 एजेंडों पर लिए गए निर्णय।

rktvnews

नवादा: डीएम और एसपी ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी ग्राम पंचायतो में वृक्ष लगाएं : जिलाधिकारी

rktvnews

देवघर:बाबा मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर पर VIP / VVIP / OUT OF TURN दर्शन पर पुर्णतः रोक।

rktvnews

Leave a Comment