RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियो के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीएलओ द्वारा डोर टू डोर सत्यापन संबंधित कार्यों के निष्पादन कार्य से संबंधित समीक्षा बैठक।

बक्सर/बिहार 21 अगस्त। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियो के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीएलओ द्वारा डोर टू डोर सत्यापन संबंधित कार्यों के निष्पादन कार्य से संबंधित समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।

बक्सर जिला का दिनांक 21 अगस्त 2023 तक गृह सत्यापन कार्य औसत 36.97% है। इसी प्रकार बक्सर जिला के चारों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों का गृह सत्यापन कार्य निम्नवत है:- 199-ब्रह्मपुर 23.70%, 200-बक्सर 58.95%, 201-डुमराव 31.91% एवं 202-राजपुर (अ०जा०) 46.86% है।

गृह सत्यापन कार्यों की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि नावानगर, सिमरी, ब्रह्मपुर, केसठ, चक्की एवं चौगाई प्रखंडों में गृह सत्यापन का कार्य बहुत कम हुआ है। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी नावानगर, सिमरी, ब्रह्मपुर, केसठ, चक्की एवं चौगाई को इस कार्य में तेजी लाकर अविलंब कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

सभी बल विकास परियोजना पदाधिकारी को सभी शिक्षक, सेविका एवं बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर गृह सत्यापन के कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित तिथि तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कार्यों में तेजी लाने के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को इस कार्य को लगातार पयर्वेक्षण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

हर घर तिरंगा अभियान 9 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा।

rktvnews

भोपाल:होमस्टे को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन और वन विभाग मिलकर कार्य करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारियों की बैठक 24 मई को ।

rktvnews

अपूर्व चंद्रा ने भारत की जी-20 अध्यक्षता पर ‘पीपुल्स जी-20’ नामक ई-पुस्तक का अनावरण किया।

rktvnews

भोजपुर : छेर नदी हादसे से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों  ने पूर्व विधायक के नेतृत्व मे किया सड़क जाम।

rktvnews

वैशाली:विस्तृत ट्रैफिक प्लान से मिलेगी शहर को जाम से मुक्ति, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई: जिला पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment