RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को सकुशल किया बरामद।

गिरफ्तार अपराधी के साथ भोजपुर पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार यादव

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 19 अगस्त। भोजपुर जिला के जगदीशपुर थाना क्षेत्र से अपहृत किए गए व्यक्ति को पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के असुधर गांव के सनोज यादव का अपहरण कर लिया गया था। 17 अगस्त 2023 को संध्या करीब 6:00 बजे सनोज यादव की पत्नी लक्ष्मी देवी के मोबाइल पर उसके पति सनोज यादव ने फोन कर रोते हुए कहा कि मेरा अपहरण हो गया है और फोन कट गया। रात्रि 8:45 बजे दोबारा सनोज यादव के मोबाइल से फोन पर किसी अनजान व्यक्ति ने कहा कि तुम्हारा पति मुझसे 25 लाख रुपया लिया है। मांगने पर मेरा रुपया नहीं दे रहा था इसीलिए उसे उठाकर लाए हैं। जब तक मेरा 25 लाख रुपया नहीं मिलेगा तब तक तुम्हारे पति को नहीं छोड़ेंगे। इस संबंध में लक्ष्मी देवी द्वारा जगदीशपुर थाना में कांड संख्या 353/23 दिनांक 17/8/2023 दर्ज कराया गया है।

अपराध में प्रयुक्त जब्त स्कॉर्पियो

इस घटना में अपहृत व्यक्ति की सकुशल बरामदगी एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में जगदीशपुर थाना अध्यक्ष, डीआईयू शाखा एवं थाना के सशस्त्र बलों की गठित टीम ने वैज्ञानिक पद्धति एवं गुप्त सूचना के आधार पर 18 अगस्त 2023 की रात्रि में बक्सर जिला के बगेन गोला थाना क्षेत्र से अपहृत व्यक्ति सनोज यादव को सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही पुलिस टीम ने उक्त घटना में संलिप्त एक अभियुक्त अभिषेक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने एक अपहृत व्यक्ति, एक स्कॉर्पियो और 4 मोबाइल बरामद किया है। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है।

Related posts

अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने पोखरहा पंचायत के उच्च विद्यालय वंशवर में किया वृक्षारोपण।

rktvnews

भोजपुर:अज्ञात लावारिश का किया दाह संस्कार।

rktvnews

बक्सर:विशाखापट्टनम के दंपति ने 5 माह की बच्ची को दत्तक ग्रहण पूर्व पालक देखरेख में लिया।

rktvnews

गिरिडीह:जिले में सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन व सड़क हादसे में कमी लाने के उद्देश्य से करें कार्य: रामनिवास यादव

rktvnews

इंदौर जिले के महू क्षेत्र में अवैध क्लिनिक सील, संचालक पर एफआईआर दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment