RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने डुमरा परेड मैदान में किया झंडोतोलन!सभी के सहयोग से तमाम चुनौतीयो का सफलतापूर्वक सामना करते हुए सीतामढ़ी जिला सामाजिक सौहाद्र,शांतिपूर्ण वातावरण में प्रगति की राह पर सदैव अग्रसर रहेगा:सीतामढ़ी डीएम

सीतामढ़ी/बिहार 16 अगस्त।सम्पूर्ण जिले में पूरे हर्षोउल्लास, उत्सव एवम उत्साह के वातावरण में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाई गई। इस स्वतंत्रता दिवस समारोह का लाइव प्रसारण को भी हजारों लोगों ने देखा।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि 77वां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मैं सभी जिले वासियों को हार्दिक अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। माता जानकी की पवित्र भूमि पर झंडोत्तोलन करते हुए मुझे अपार हर्ष का अनुभव हो रहा है। इस अवसर पर मंच एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित सांसद महोदय, विधान परिषद सदस्य, सभी विधानसभा सदस्य, अधिकारीगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बंधुओं का मैं हार्दिक अभिनंदन करता हूं। हम सभी को अपने संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर देश की प्रगति में अपना सहयोग देना है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न्याय के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है एवं बिहार के समावेशी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। सरकार द्वारा ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं जिसमें समाज के अभीवंचित वर्ग विशेषकर महादलितों, अल्पसंख्यकों आदि तक सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रत्यक्ष लाभ पहुंच सके। विभिन्न चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए आप सभी के सहयोग से सीतामढ़ी जिला निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर है।
मुझे यह बताते हुए काफी हर्ष हो रहा है कि सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रयास से अनेक क्षेत्र में प्रगति हुई हैं।
इस जिले में सड़क निर्माण के क्षेत्र में पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा पिछले वर्ष लगभग 532 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है इसके अतिरिक्त पुल निर्माण विभाग द्वारा शहर अंतर्गत 16 किलोमीटर की लंबाई में सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य किया जा रहा है मेहसौल रेलवे गुमटी पर रेलवे ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है।
भवन निर्माण विभाग सीतामढ़ी द्वारा जिले में भवन निर्माण के क्षेत्र में विभिन्न निकायों के नए भवनों का निर्माण करवाया गया है, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई तथा छात्र/छात्राओं का कौशल एवं तकनीकी विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत तकनीकी कॉलेज एवं प्रशिक्षण संस्थानों का निर्माण कार्य किया गया है।
जिले में सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी का निर्माण कार्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 73 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य पूर्ण कराकर हस्तगत कराया जा चुका है।
श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार द्वारा 16 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सीतामढ़ी का निर्माण 17 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से बाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पुपरी का निर्माण पूर्ण कराकर हस्तगत कराया जा चुका है।
श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत 22 करोड़ 72 लाख 7 हजार रुपए की लागत से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेलसंड का निर्माण कार्य प्रारंभ है, जिसकी कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है।
सीतामढ़ी जिला अंतर्गत मुरादपुर में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग विभाग, बिहार सरकार द्वारा 4 करोड़ 98 लाख 83 हजार रूपये की लागत से 100 आसन वाले अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रावास का निर्माण कार्य प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किया गया है, जो निविदा की प्रक्रिया में है।
सीतामढी जिला अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा परिहार प्रखंड में 4 करोड़ 90 लाख 62 हजार रूपये की लागत से 100 आसन वाले राजकीय कल्याण छात्रावास भवन का निर्माण का प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किया गया जो निविदा की प्रक्रिया में है।
इस जिला अंतर्गत पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग विभाग, बिहार सरकार द्वारा मेजरगंज प्रखंड में 46 करोड़ 35 लाख 28 हजार रूपये की लागत से 520 आसन वाले एक अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय भवन का निर्माण का प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 72,027 संस्थागत प्रसव कराया गया है जिसमें 942 प्रसव सिजेरियन के माध्यम से सफलतापूर्वक कराया गया है तथा विगत वर्ष 11,39,971 मरीजों का ओ.पी.डी. में ईलाज किया गया है।
सीतामढी जिला अन्तर्गत प्रधानमंत्री टी०बी० मुक्त पंचायत-पहल हेतु प्रत्येक प्रखण्ड से 2 पंचायत कुल 34 पंचायत का चयन कर टी0बी0 मुक्त पंचायत घोषित किये जाने हेतु कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
सदर अस्पताल सीतामढ़ी राज्य का पहला जिला है जिसे मुस्कान Certification कराया गया है। इसके अन्तर्गत चार विभाग SNCU, Paediatric OPD Paediatric Ward & NRC के गुणवता के मूल्यांकन में सीतामढी राज्य में अव्वल है।
सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में राज्य सरकार के द्वारा अत्याधुनिक मॉडल अस्पताल का निर्माण BMSICL के द्वारा कराया जा रहा है, जहाँ पर सीतामढ़ी जिले के लोगों के लिए सभी प्रकार की जाँच उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
सदर अस्पताल, में एक करोड़ तीन लाख अरसठ हजार की लागत से 10 बेड के ICU का निर्माण कराया जा रहा है।
सदर अस्पताल, में जिले के मरीजों को CT Scan की सुविधा हेतु अत्याधुनिक CT Scan मशीन का अधिष्ठापन किया गया है। जहाँ पर उचित सेवा शुल्क पर मरीजों को CT Scan जाँच की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। इस वर्ष-2023 में अब तक कुल 6146 मरीज इससे लाभान्वित हुए हैं।
सदर अस्पताल में सरकार के द्वारा Cancer के मरीजों को स्क्रीनिंग हेतु चिकित्सक एवं कर्मियों को पदस्थापित किया गया है जहाँ पर Cancer के मरीजों की जाँच की सुविधा उपलब्ध है।
राज्य सरकार द्वारा जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके निर्माण का कार्य डुमरा प्रखण्ड के मुरादपुर में वर्ष 2020 में प्रारंभ हो चुका है। इसके निर्माण से सीतामढ़ी एवं इसके आसपास के जिलों के साथ-साथ नेपाल के लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सेवा मिल पायेगी।
हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य उप केन्द्र का निर्माण जिले के 16 प्रखण्डों के 40 पंचायतों में एवं 8 प्रखण्डों के 8 पंचायत में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निमार्ण कराया जा रहा है।
शिक्षा विभाग द्वारा पोशाक योजना में 4.19,725 छात्र/छात्राओं को 61 करोड़ 50 लाख की धनराशि से लाभान्वित किया गया है।
मुख्यमंत्री साईकिल योजना अंतर्गत 41,590 छात्र/छात्राओं को 12 करोड़ 4 लाख की धनराशि से लाभान्वित किया गया है।
छात्रवृति योजना अंतर्गत कुल 3 लाख 79 हजार 218 सभी वर्ग के छात्र/छात्राओं को 39 करोड़ 9 लाख की धनराशि से लाभान्वित किया गया है।
पंचायती राज विभाग अन्तर्गत सतरह प्रखण्ड में कुल 258 पंचायत में 27 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है तथा 33 पंचायतों में कार्य प्रगति पर है।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजनान्तर्गत कुल 258 पंचायतों के 3619 वार्ड में 38,770 सोलर स्ट्रीट लाईट लगाया जाना है, जो शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा।
अल्प वृष्टि में पेयजल की समस्या निराकरण हेतु लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन सीतामढ़ी द्वारा 4232 चापाकल एवं 446 नल-जल की मरम्मत की गई है। इसके अतिरिक्त 200 इंडिया मार्का चापाकल लगाया जाना है, जो निविदा की प्रक्रिया में है।
मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बिहार, पटना से प्रथम श्रेणी से इंटर उत्तीर्ण होने 964 मुस्लिम छात्राओं के बीच प्रति छात्रा 15,000/- की दर से मो0-1,44,60,000.00 रू0 प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के तहत चयनित 176 लाभुकों के खाते में 3.37,15,000.00 रू० भेजी जा चुकी है।
प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक कुल 1.70.899 भौतिक लक्ष्य आवंटित है, जिसके विरूद्ध 1,68,694 (98%) लाभार्थियों द्वारा आवास निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है।
मुख्यमंत्री आवास योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिये कुल 570 लक्ष्य के विरूद्ध शत्-प्रतिशत आवास की स्वीकृति करते हुए कुल 414 आवास पूर्ण कराया गया है।
जल-जीवन- हरियाली अभियान के तहत सीतामढी जिला पर्यावरण को लेकर कृत संकल्पित है। इस अभियान अन्तर्गत जिले में 290 सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं का जीर्णोद्धार किया गया है तथा कुल 303 सार्वजनिक कुँओं को अतिक्रमणमुक्त कराया गया है। 620 सार्वजनिक जल संचयन संरचना का जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ किया गया, जिसमें से 615 कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 3,31,200 वृक्षारोपन कराया जा चुका है। इस अभियान के अन्तर्गत कुल 830 सार्वजनिक कुओं का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
मनरेगा योजना अन्तर्गत वितीय वर्ष 2023-24 में कुल 1,26,988 परिवारों के 1,44,240 व्यक्तियों द्वारा कार्य की माँग की गयी जिन सभी को कार्य उपलब्ध कराया गया है. जिससे वर्तमान में कुल 42,05,809 मानव दिवस का सृजन किया गया है।
मनरेगा योजना अन्तर्गत जिले में अब तक कुल 85 अमृत सरोवर का निर्माण कराया जा चुका है।
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के द्वितीय चरण अन्तर्गत जिले के कुल 258 पंचायतों में से कुल 241 पंचायतों में ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त की राशि संबंधित ग्राम पंचायत को प्रदान की गई है। जिले के 45 पंचायतों में WPU का निर्माण कराया जा चुका है तथा 110 पंचायतों में ठोस अपशिष्ट का डोर-टू-डोर कलेक्शन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
कृषि विभाग अन्तर्गत सीतामढ़ी जिला में लगभग 82% कृषि लघु एवं सीमांत कृषकों पर आधारित है और इसकी आर्थिक निर्भरता आज भी पूर्णतः कृषि पर ही है। सीतामढ़ी जिला में लगभग तीन चौथायी से ज्यादा श्रमिक रोजगार के लिए कृषि पर ही निर्भर हैं। सीतामढ़ी जिला का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 259769.9 हे0 है, जिसमें से खेती योग्य भूमि का रकवा 187737.8 हे0 है। सीतामढ़ी जिला में कुल 126692.7 हे0 में खेती की जाती है। सीतामढ़ी जिले में 102000 हे0 में धान एवं 77000 हे० में प्रायः गेहूँ की खेती की जाती है। किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला प्रशासन के सहयोग से कई प्रकार की योजनाएँ जिला में क्रियान्वित की जा रही है। डीजल अनुदान जिले में अल्पवृष्टि के कारण सुखाड़ से बचाव हेतु डीजल अनुदान का लाभ दिया जा रहा है। अभी तक 4163 किसानों के बीच 65.08321 लाख रू० डीजल अनुदान का लाभ दिया गया है।
सहकारिता विभाग जिले के 10,345 रैयत किसानों से 71,386 मे0टन मात्रा तथा 6,595 गैर रैयत किसानों से 42.289 मे0टन में कुल 16,940 निबंधित किसानों से 1,13,675 में टन मात्रा में धान की अधिप्राप्ति कुल 250 समितियों के माध्यम से की गई तथा किसानों को 234 करोड़ 73 लाख 95 हजार 9 सौ अनठानवे रू० मात्र का भुगतान किया गया है।
मुख्यमंत्री हरित कृषि संयत्र योजना के माध्यम से किसानों के सुविधा हेतु जिले के 94 पैक्सों में कृषि संयंत्र बैंक की स्थापना की जा रही है। इसके लिये पैक्सों द्वारा अब तक कुल 473 कृषि संयंत्रों का क्रय जेम पोर्टल के माध्यम से किया जा चुका है।
मत्स्य विभाग द्वारा उन्नत इनपुट योजना अन्तर्गत कुल 36 हे0 जलक्षेत्र के लिये 70 लाभुकों को 39.74 लाख की राशि का अनुदान वितरण किया गया है।रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत जिले के बागमती नदी में रू०24 *लाख की लागत से कुल 4 लाख*मत्स्य *अंगुलिकाओं का संचयन किया गया है,*जिसमें कुल 2659 लाभुकों को लाभान्वित करते हुए 308.47 लाभ की राशि का भुगतान किया गया है।
जीविका विभाग अन्तर्गत जिले में 38,622 समूहों से 4,67,000 से ज्यादा परिवार जुड़े हैं। समूहों के कार्यों में मदद प्रदान करने के लिये 2645 ग्राम संगठनों एवं 51 संकुल संघ का गठन किया गया है। जिले के 3 प्रखण्डों में सामुदायिक पुस्तकालय की स्थापना की गई है, जिसमें अभी तक कुल 450 विद्यार्थी इसका लाभ उठा रहे हैं। इसके साथ ही दीदी की पौधशाला अन्तर्गत 10 मनरेगा एवं 10 वन विभाग के माध्यम से जीविका दीदी की पौधशाला संचालित हो रही है, जिसमें कुल – 3,32,000 पौधों को हरित जीविका हरित बिहार के लिये तैयार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा देने एवं यात्रियों की सुविधा हेतु ऑटो/ ई-रिक्शा प्रदान करने के 1806 लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 1371 लाभुकों को इस योजना का लाभ प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन एम्बुलेंस योजना अन्तर्गत कुल 17 (सतरह) लाभुकों को लाभ प्रदान किया गया है।
उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यमी योजना अन्तर्गत अब तक विभाग द्वारा चयनित 212 लाभुकों में से 38 अनुसूचित जाति जन-जाति, 50 महिला 49 युवा एवं 45 अति पिछड़ा वर्ग कुल 182 लाभुकों को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ दिया गया है।
जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा अब तक (1) इंदिरा गाँधी वृद्धावस्था पेंशन योजना में 6,724 (2) इंदिरा गाँधी विधवा पेंशन योजना में 4.738 (3) इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना में 8.031 (4) लक्ष्मीबाई विधवा पेंशन योजना में 5,331 (5) बिहार निःशक्तता पेंशन योजना में 8.031 (6) मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में 1,48,695 (7) कबीर अन्त्येष्टि अनुदान योजना में 2,555 (8) राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में 155 (9) मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना में 22 एवं (10) मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना में 8 लाभार्थियों एवं ( 11 ) 6,785 लाभुकों को बुनियाद केन्द्र के माध्यम से लाभ दिया जा चुका है। साथ ही 364 ट्राईसाईकिल एवं 73 मोटरराईज्ड ट्राईसाईकिल का वितरण योग्य दिव्यांगों के बीच वितरित किया जा चुका है।
जिला प्रोग्राम कार्यालय आई०सी०डी०एस० द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 3,000 रू० की सहयोग राशि की दर से कुल 2523 लाभार्थियों को आच्छादित किया गया है। पूरक पोषाहार योजना अन्तर्गत 6 माह से 3 वर्ष के कुल 1,66,71, 3 से 6 वर्ष के कुल 1,29,619, गर्भवती/धात्री के कुल 6.16.545 एवं अतिकुपोषित के कुल 5,400 बच्चों को पूरक पोषाहार के लाभ से आच्छादित किया गया है।
बाल संरक्षण इकाई, सीतामढ़ी के तहत् परवरिश योजना में 469 बच्चों एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत 16,508 लाभुकों को इस योजना का लाभ दिया गया हैं। जिले में दिनांक 08.07.2023 से जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 (जो राष्ट्रीय मुफ्त आपातकालीन सेवा है) कार्यरत है। टोल फ्री नं0-1098 पर बच्चे स्वयं या उनके परिवार के कोई सदस्य अथवा कोई अन्य व्यक्ति मदद के लिये कॉल कर सकते हैं।अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 157 पीड़ित परिवारों को मो0- 1,15,00,000/- (एक करोड़ पन्द्रह लाख) मुआवजा राशि का राहत अनुदान अब तक वितरित की जा चुकी है।
महादलित टोलों में बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा सार्वजनिक आयोजन एवं कार्यक्रमों हेतु कुल 96 सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड का निर्माण कराया गया है।
आर्थिक हल युवाओं को बल निश्चय योजना के तहत् बिहार स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना अन्तर्गत अब तक कुल 5979 छात्र/छात्राओं के बीच 103.50 करोड़ रूपये की राशि वितरित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं भत्ता योजना के अन्तर्गत अब तक 27.462 आवेदकों को कुल 35.46 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है। कुशल युवा कार्यक्रम योजना अन्तर्गत अब तक कुल 36,389 छात्र/छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
श्रम संसाधन कार्यालय, सीतामढ़ी द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में निर्माण श्रमिकों का निबंधन हेतु कुल 64,311 श्रमिकों का निबंधन किया गया है।
इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा कई महत्वपूर्ण सडकों / पुल-पुलियों का निर्माण एवं मरम्मती, खनन, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, कानून व्यवस्था सहित कई क्षेत्रों में सरकार के द्वारा क्रियान्वित की गई योजनाओं से जिले की जनता लाभान्वित हो रही है।
इसके साथ ही नशा मुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जन अभियान के तहत व्यापक कार्यक्रम भी चलाए जा रहे है, प्रिय जिले वासियों अभी भी सीतामढ़ी जिला को प्रगति की राह पर मिलो आगे बढ़ना है, विभिन्नता में एकता हमारी राष्ट्रीय पहचान है। सीतामढ़ी जिला भी गंगा-जमुना तहजीब पर एक बेहतर उदाहरण है जिसके फलस्वरुप जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम है। इस अवसर पर मैं पुलिस के पदाधिकारियों एवं तमाम बलों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा जो इस जिले में शांति व्यवस्था एवं कानून का राज स्थापित करने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के प्रयास तथा आप समस्त जिले वासियों के सहयोग से सीतामढ़ी जिला चहुँमुखी विकास एवं उन्नति के मार्ग अग्रसर रहेगा।
उन्होंने समस्त जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिले को आर्थिक रूप से सबल तथा सामाजिक एवं नैतिक रूप से सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी जरूर निभाएं।
डुमरा परेड ग्राउंड स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल पर डीआरडीए, स्वास्थ्य, शिक्षा,परिवहन, मद-निषेध, डीआरसीसी एवं जीविका द्वारा झांकी की प्रस्तुति की गई।
स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को मदद करने वाले सुबोध कुमार, पिता-हरि नारायण महतो ग्राम, योगीवाना, बथनाहा, चनंद कुमार, पिता-बैधनाथ झा, बथनाहा, गुलबसा खातून, पिता- मो0 फिरोज साह , परसौनी मैलबार वार्ड नं-9, नगमा खातून, पिता-मो0 हातिम, परसौनी मैलबार वार्ड नं-9, एवं मदन सिंह, पिता- स्व0 सहदेव सिंह दोस्तपुर बथनाहा को गुडसेमेरिटन प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर माननीय जिला परिषद सदस्य अदिति कुमारी, पूर्व मंत्री डॉ रंजू गीता, जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही जिले में स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक कार्यों एवं विद्यालय संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक राखी ठाकुर, मध्य विद्यालय सोनबरसा टोल पूर्वी पुपरी एवं राजीव कुमार पांडे, प्लस टू उच्च विद्यालय बेलसंड को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर विधान सभा सदस्य सीतामढ़ी सदर मिथलेश कुमार, जिला परिषद अध्यक्षा अदिति कुमारी, पूर्व मंत्री डॉ रंजू गीता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सहित तमाम पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, गणमान्य,मीडिया प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : प्रदेश में पहले चरण के लिए आज चौथे दिन 64 नामांकन पत्र दाखिल।

rktvnews

जयंती पर विशेष:एपीजे अब्दुल कलाम: नए भारत के युवाओं के लिए एक प्रेरणा।

rktvnews

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कंटेंट न देख पाये किशोर।

rktvnews

वैशाली: जिलाधिकारी ने श्रम संसाधान विभाग की कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

चतरा:डीएमएफटी अंतर्गत नवनियुक्त मेडिकल व पारा मेडिकल कर्मियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने चुनाव के दौरान मृत कर्मी की पत्नी को सौंपा 15 लाख रुपए के अनुग्रह राशि का प्राधिकार पत्र।

rktvnews

Leave a Comment