RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

अमृत महोत्सव पर शहीद को किया गया याद।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 अगस्त।भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत में आजादी के अमृत महोत्सव पर शाहपुर के वीर सपूत शहीद लक्ष्मण पांडे की याद में सीआईएसएफ पटना एयरपोर्ट यूनिट के कमांडेन्ट अजय कुमार झा, सीआईएसएफ के उपनिरीक्षक राकेश कुमार, बीडीओ राकेश कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, शहीद लक्ष्मण पांडे की पत्नी राजकुमारी पांडे, पुत्र शिव शंकर पांडे, पांडे कृष्णा की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर शहीद लक्ष्मण पांडे के चित्र पर अतिथियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर शहीद के घर पर झंडोतोलन और वृक्षारोपण किया गया। उप निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में शहीद के घर की मिट्टी कलश में भरकर हरि नारायण इंटर कॉलेज से प्रखंड कार्यालय तक मार्च निकाला गया और मिट्टी भरे कलश को बीडीओ राकेश कुमार को सौंपा गया। इस अवसर पर नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे, पूर्व महामंत्री बंटी पांडे, दीपक कुमार सिंह, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी शशि भूषण सिंह, भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

सत्या का बड़ा बलिदान: बहन की रक्षा के लिए उसी परिवार में की शादी, माँ के आखिरी वादे को किया पूरा।

rktvnews

रक्षाबंधन के बदलते मायने: परंपरा से आधुनिकता तक।

rktvnews

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने जनपद अन्तर्गत संचालित आधार केंद्रों में नेपाली नागरिकों के गलत तथ्यों के आधार पर आधार कार्ड निर्गत की जांच के दिए आदेश।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने मनेर शरीफ में सूफी संत हजरत मख्दूम शाह कमालुद्दीन अहमद याहिया मनेरी के मजार पर की चादरपोशी।

rktvnews

बागपत:जिला मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ 4 जून को लख्मीचंद पटवारी डिग्री कॉलेज में होने वाली मतगणना के संबंध में की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:20 नवंबर 23

rktvnews

Leave a Comment