RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

आरा एल मेमोरियल हॉस्पिटल में लगभग तीन केजी का युट्रस ऑपरेट कर निकाला डा दम्पति ने!चिकित्सा जगत के लिए उत्साहवर्धक उपलब्धि:लेप्रोस्कोपिक सर्जन डा विजय गुप्ता

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 13 अगस्त।शहर के आर एल मेमोरियल हॉस्पिटाल के प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ विजय गुप्ता एवं मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संगीता गुप्ता की टीम ने करीब 46 वर्षीय एक महिला के पेट से लगभग ढाई से तीन केजी का सा बच्चेदानी यूट्रस बिना चिड़ फाड़ के लेप्रोस्कोपी सर्जरी के जरिए बाहर निकाला। वही इतने बड़े सफल ऑपरेशन को लेकर डॉक्टर विजय गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत की क्रम में बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में आरा में रोज नया आयाम लिखा जा रहा है जिसमें आज इतने बड़े युट्रस को दूरबीन द्वारा ऑपरेट कर निकाला गया जो आरा शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। अब मरीजों को पटना या बाहर जाने की जरूरत नहीं है, आरा में ही अत्याधुनिक मशीनों से मरीजों का सफल इलाज किया जा रहा है। भोजपुर जिले की बेलवानिया निवासी रौजाद्दीन खान की पत्नी असगरी बेगम को पिछले डेढ़ साल से बच्चेदानी में समस्या थी ।जिसको लेकर मरीज के परिजन जगह-जगह भटक रहे थे। वहीं आर एल मेमोरियल हॉस्पिटल में डॉ संगीता गुप्ता एवं डॉक्टर विजय गुप्ता के द्वारा सफल इलाज हुआ।ज्ञात हो ज्ञात हो की ऑपरेशन के 6 घंटा के अंदर ही मरीज को पानी एवं खिचड़ी खिला दिया गया एवं 24 घंटा के अंदर मरीज को अस्पताल से छुट्टी कर दिया।

Related posts

डीसी मोनिका गुप्ता ने बैलेट पेपर मतगणना के लिए किया ओलंपिक क्लब हाल व सभागार का निरीक्षण।

rktvnews

केंद्रीय बजट 2026-27: एकीकृत कार्यक्रमों, मेगा पार्कों और निर्यात सुविधा के माध्यम से रोजगार-प्रधान वस्त्र क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन।

rktvnews

आईआईएमसी की 60 साल की शैक्षणिक विरासत में नया अध्याय, पहली बार पीएच.डी. पाठ्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना क्रियान्वयन की समीक्षा।

rktvnews

एनसीजीजी ने बिम्सटेक सिविल सेवकों के लिए पहला मध्य-कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:शीतलहर के मद्देनज़र जिले के कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में 28 से 31 दिसम्बर तक अवकाश घोषित।

rktvnews

Leave a Comment