RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

मुख्यमंत्री चौहान ने बड़तूमा में संतों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 12 अगस्त।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संत शिरोमणि गुरुदेव श्री रविदास जी के स्मारक स्थल बड़तूमा, सागर पहुँचकर साधु-संतों का शॉल, श्रीफल और साफा से सम्मान किया और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, वन मंत्री कुंवर विजय शाह भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने शिलान्यास स्थल का जायजा लिया, मंदिर की प्रतिकृति को देखा और अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। यहां 100 करोड़ रूपये की लागत से 11 एकड़ भूमि पर संत रविदास मंदिर, कला संग्रहालय तथा स्मारक का निर्माण किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने फरवरी में यहां दिव्य और भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री चौहान ने भक्ति-भाव एवं उल्लास पूर्ण वातावरण में यहां लगभग 200 से अधिक साधु-संतो पर पुष्प वर्षा की, साफा, शॉल तथा श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया और आशीर्वाद लिया। रैदासी संत परंपरा के संतो ने मुख्यमंत्री चौहान को आशीष देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Related posts

उत्तराखंड: पेरिस ओलंपिक से लौटे खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

rktvnews

दुमका:ग्राम गाड़ी योजना का सुचारू संचालन प्राथमिकता से करायें : उपायुक्त

rktvnews

भोजपुर:पंचायती राज सह प्रभारी म़ंत्री बड़हरा विधानसभा हेमतपुर और राजापुर में एनडीए कार्यकताओ के साथ करेंगे बैठक।

rktvnews

रामगढ़:डीएमएफटी के तहत संचालित योजनाओं, चल रहे निर्माण कार्य को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘5 राज्यों के PACS को प्रधानमंत्री भारतीय जन-औषधि केंद्र के संचालन के लिए स्टोर कोड वितरित करने के कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

राजस्थान:राजभवन में सुन्दरकाण्ड की संगीतमय प्रस्तुति! राज्यपाल ने सुन्दरकाण्ड का पारायण कर सबके मंगल की कामना की।

rktvnews

Leave a Comment