RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भारत सरकार के पूर्व मंत्री स्वतंत्रता सेनानी शेरे बिहार रामलखन सिंह यादव की जयन्ति समारोह आयोजित।

आरा/भोजपुर 09 अगस्त।आज भारत सरकार के पूर्व मंत्री स्वतंत्रता सेनानी शेरे बिहार रामलखन सिंह यादव के जयन्ति समारोह शहर के मोती टोला में रामलखन सिंह यादव शोध संस्थान के तत्ववाधान में संस्थान के अध्यक्ष डॉ रघुबर प्रसाद चंद्रवंशी के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।समारोह के संचालन यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया ने किया समारोह के उद्घाटन समाजवादी नेता प्रो विजय सिंह मुखिया ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया।अपने उद्घाटन भाषण में प्रो विजय सिंह मुखिया ने कहा कि रामलखन बाबू समाजिक न्याय के प्रणेता के साथ साथ एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे।जब ये हाई स्कूल में पढ़ते थे उसी समय भारत माता ने अपने सेवा में बुला ली ।वे अपने निजी हितों को त्यागकर स्वतंत्रता संग्राम के लड़ाई में कूद पड़े और जेल जाना पड़ा।जेल से छूटने के बाद जब उन्होंने ने फिर से पढ़ाई शुरू करना चाही तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें खतरनाक घोषित कर पढ़ाई पूरी किए बिना ही परीक्षा के अनुमति दे दीउतीर्ण होने के बाद जब स्नातक में नामांकन के लिए बी एन कॉलेज में आवेदन दिए तो प्रचार्य ने उनका आवेदन को अस्वीकृत कर दिया बाद में बड़े नेताओं के आग्रह पर पटना कॉलेज में उनका नामांकन हुआ।प्रारम्भ से ही उनकी पढ़ाई में बाधा आती रही।लाखो बाधा के बावजूद वे आगे बढ़ते गए

अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ रघुबर प्रसाद चन्द्रवँशी ने कहा कि जिस युग में रामलखन बाबू किशोरावस्था में कदम रख रहे थे देश में उथल पुथल और आंदोलन का दौर था।बिहार में एक ओर स्वामी सहजानन्द सरस्वती समाजिक परिवर्तन के लिए किसान आंदोलन के अगुआई कर रहे थे तो दूसरे ओर राष्ट्रीय स्तर पर स्वतंत्रता के लिए अनेक संगठन संघर्ष कर रहे थे।रामलखन बाबू का इलाका जमींदारों के इलाका था उन्होंने जमींदारों के जुल्मो शितम को अपने आंखों से देखे थे ।छोटे किसान होने के कारण भोगे भी थे।वे स्वामी जी के आंदोलन में कूद गए उस समय उनका उम्र मात्र13वर्ष का था।सभा में उनके ओजस्वी भाषण के सुनकर स्वामी जी ने उन्हें शेरे बिहार कह कर पुकार उठे।उनके किसान आंदोलन के परिणाम हुआ कि किसानों द्वारा मनमाने लगान की वसूली बन हुआ किसानों के सामने जमींदारों को झुकना पड़ा और लगान को कम करना पड़ा।समारोह को सम्बोधित करने वालो लोगो मे जितेंद मास्टर महेंद्र गिरी मण्डल भीम पटेल प्रयाग यादव ओमप्रकाश यादव धीरेन्द्र सिंह सन्तोष सिंह सतेंद्र सिंह शमीम अहमद रियाजुद्दीन मंतोष चन्द्रवंसी भीखम यादवसुदर्शन यादवअरुण कुमार सिंह पिन्टू यादव राजनारायण सिंह अजित सिंह बिरमणि सिंहरामलयक सिंह बीरेंद्र ओझा अखिलेश सिंह देवेंद्र रवानी लष्मीनारायन साह सुरेंद्र प्रसाद डॉ विवेक रहमान सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

राज्य स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स (बालक) खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों का उत्साह चढ़ा परवान।

rktvnews

बागपत:जनपद में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

भोजपुर:सभी को मर्यादा में रहना चहिए:जीयर स्वामी

rktvnews

नवादा: डीएम और एसपी ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

राजस्व खुफिया निदेशालय ने तूतीकोरिन बंदरगाह पर ‘ऑपरेशन फायर ट्रेल’ के अंतर्गत 5.01 करोड़ रुपये मूल्य के 83,520 चीनी पटाखों की तस्करी नाकाम की; 4 गिरफ्तार।

rktvnews

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो पहुंचे जीएल पब्लिक स्कूल कनीना।

rktvnews

Leave a Comment