RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वंचित समाज के बीच जागरूकता की हो विशेष पहल : जिला जज

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 जून।गिद्धा सामुदायिक भवन में ‘नई आशा’ द्वारा संचालित ‘सेतु केंद्र’ पर आज प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार पांडा द्वारा बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री, फल एवं बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। श्री पंडा रविवार को अपने जन्मदिन पर महादलित बच्चों के बीच उपरोक्त सामग्री का वितरण करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से देश की आजादी के बावजूद एक समाज का बहुत पीछे छूट जाना हम सबके लिए सोचनीय है। उन्होंने कहा कि इस समाज के बीच विशेष जागरूकता की आवश्यकता है। श्री पांडा ने इन बच्चों की शिक्षा एवं महादलित टोला का विकास हेतु अपने स्तर से हर संभव प्रयास की बातें कहीं।
इस अवसर पर युवा अधिवक्ता शक्ति गायत्री पांडा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग पढ़िए, आगे बढ़िए। शिक्षा से सब कुछ संभव है।
नई आशा के संरक्षक डॉ.भीम सिंह भवेश ने अपर जिला जज को के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के बच्चे पढ़ने के प्रति बहुत लालायित है। संस्था का प्रयास है कि आने वाले पांच वर्षों में यह टोला एक मॉडल टोला के रूप में विकसित हो। मौके पर विशेष लोक अभियोजक सतेंद्र सिंह दारा ने कहा कि आप लोग पढ़िए। सरकार सारी सुविधाएं मुहैया करने को तत्पर है। मौके पर कुंदन कुमार सिंह, दीपक कुमार, विकास मित्र धरमू राम, शिव शंकर सिंह एवं रविंद्र कुमार सहित कई लोग थे।

Related posts

भोजपुर:वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी।

rktvnews

भोजपुर :बिहार के चुनाव परिणाम से लोकतंत्र को मिला बल : जनसंघ

rktvnews

भोजपुर:नगर रामलीला समिति की बैठक मुख्य संरक्षक रामकिंकर दास की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

आरईसी ने रेलटेल के साथ दूरसंचार, आईटी और रेलवे सिग्नलिंग में अवसंरचना परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:समाजसेवी स्व लड्डू यादव का द्वितीय पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment