बिहिया/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 09 मई।आज ब्याहुत धर्मशाला राजाबजार बिहिया, भोजपुर में महावीर स्वामी महाराणा प्रताप का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ एके दुबे द्वारा किया गया। मंच संचालन के बी श्रीवास्तव, धन्यवाद ज्ञापन सियाराम पासवान, स्वागत देवमोहर यादव द्वारा किया गया मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर बलराज ठाकुर। बाबू बद्री विशाल सिंह, पूर्व प्रमुख निर्मल सिंह शकरवार अध्यक्ष राष्ट्रीय कुँवर सेना, सयोंजक पीएन तोमर विचारक डॉ कुमार श्री भद्र साहब द्वारा दीप प्रज्वलित कर मंच का उद्घाटन संयुक्त रूप से किया गया अतिथियों एवं समारोह में आए आगंतुकों एवं अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम वीर बांकुरा महावीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया सभा को संबोधित करते हुए डॉ बलराज ठाकुर, बाबू बद्री विशाल सिंह, निर्मल सिंह सिकरवार अध्यक्ष राष्ट्रीय कुवँर सेना,लेखक एवं विचारक पीएम तोमर द्वारा संयुक्त रूप से कहा गया की महावीर
शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं वीर बाकुरा बाबू कुंवर सिंह से प्रेरणा लेकर उनके बलिदानी परंपरा संस्कृति को कायम करके समरस समाज की सामाजिक एकता एवं सांप्रदायिक सद्भाव कायम किया जा सकता है देश की एकता और अखंडता खतरे में है होशियार हो जाए उपस्थित अधिवक्ता सचिन आनंद सिंह समाजवादी नेता महंत सिँह मुखिया जी बड़हारा विधानसभा मृत्युंजय भारद्वाज ठाकुर संजय सिंह रामाशंकर पाण्डेय सियाराम पासवान चनरमा प्रसाद देवमोहर यादव प्रो अरविन्ंद सिंह वीरेंद्र यादव बड़क कुशवाहा भिखारी सिंह बहन लिला देवी शर्मा विमल ओजा जी ,सरोजा देवी जी ,प्रमुख लोगो ने अपना अपना विचार व्यक्त किया।

