RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय सैन्य दल ने मंगोलिया में बहुराष्ट्रीय संयुक्त अभ्यास “एक्स खान क्वेस्ट 2023” में भाग लिया।

RKTV NEWS/19 जून।20 से अधिक देशों के सैन्य दलों और पर्यवेक्षकों की भागीदारी वाली बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना संयुक्त अभ्यास “एक्स खान क्वेस्ट 2023” आज मंगोलिया में शुरू हो गया है। मंगोलिया के माननीय राष्ट्रपति श्री उखनागिन खुरेलसुख ने मंगोलिया में अभ्यास स्थान पर आयोजित एक समारोह में अभ्यास का उद्घाटन किया। यह अभ्यास मंगोलियाई सशस्त्र बल (एमएएफ) और यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी पैसिफिक कमांड (यूएसएआरपीएसी) द्वारा सह-प्रायोजित है।
भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व गढ़वाल राइफल्स की एक टुकड़ी कर रही है। 14-दिवसीय अभ्यास का उद्देश्य, भाग लेने वाले देशों की अंतर-क्षमता को बढ़ाना, अनुभव साझा करना और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान (यूएनपीकेओ) के लिए वर्दीधारी कर्मियों को प्रशिक्षित करना है। यह अभ्यास भविष्य के संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए प्रतिभागियों को तैयार करेगा, शांति संचालन क्षमताओं को विकसित करेगा और सैन्य तैयारी को बढ़ाएगा। इस अभ्यास में कमांड पोस्ट एक्सरसाइज (सीपीएक्स), फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज (एफटीएक्स), मुकाबला चर्चा, व्याख्यान और प्रदर्शन शामिल हैं।
सैन्य अभ्यास भारतीय सेना और भाग लेने वाले देशों के बीच, विशेष रूप से मंगोलियाई सशस्त्र बलों के बीच, रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाएगा जो आगे जा कर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाएगा।

Related posts

राजस्थान:मंजू राजपाल ने किया पदभार ग्रहण,शासन सचिव, सहकारिता विभाग एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का संभाला पदभार।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी के जनता दरबार में 55 मामलों की हुई सुनवाई।

rktvnews

भोजपुर के चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय पर पूर्व विधायक रघुपति यादव की प्रतिमा के अनावरण को ले बैठक आयोजित।

rktvnews

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

व्यंग्य :गाड़ी को शुगर और जनता को चक्कर!

rktvnews

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने सूरजपुर जिला एवं सत्र न्यायालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment