RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने ऑनलाइन माध्यम से सभी अधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बैठक की।

चतरा/झारखंड 05 अगस्त।आगामी 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है इसी निमित कार्यक्रम को जिले में सफलतापूर्वक आयोजन कराने के उद्देश्य से उपायुक्त अबु इमरान की उपस्थिति में वर्चुअल रूप से जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि यह अभियान 9 से 15 अगस्त तक चलाया जायेगा। इस दौरान सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने सभी पंचायत से मिट्टी एकत्रित कर उस मिट्टी के लोटे को जिला भेजना सुनिश्चित करें।वहीं 15 अगस्त के दिन जिले के सभी अमृत सरोवरों के पास ध्वजारोहण हो,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिलाफ़लकम स्थापित किया जाना है।इसपर आज़ादी के अमृत वर्ष के विजन प्रदर्शित होगा।वसुंधा वंदना कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत वृक्षारोपण से संबंधित कार्य भी किया जाना है सहित अन्य कई तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाना है। आगे कहा कि यह कार्यक्रम की सफलता के लिए जनसहभागिता की आवश्यकता है अतः सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्र में इसका व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें और किए गए कार्यक्रम का डेटा भी वेबसाइट पर समय समय पर अपलोड कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

भोजपुर:पीएनबी द्वारा हाउसिंग लोन एक्सपो तथा सौर उर्जा के लिए ऋण मेला आयोजित।

rktvnews

राजा हो तो राम जैसा : जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

दरभंगा:सामान्य प्रेक्षक ने कई मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

नई दिल्ली:शताब्दी साहित्यकार रामदरश मिश्र पर केन्द्रित दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी।

rktvnews

चतरा:फर्जीवाड़ा कर सरकारी राशि गबन करने वाले रोजगार सेवक राकेश रंजन पर प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

राज्य महादलित आयोग बिहार अध्यक्ष संतोष कुमार निराला की अध्यक्षता में बिहार सरकार द्वारा बक्सर जिले में महादलितों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment