RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

दलितों के सम्मान का सौदा निजी स्वार्थ के लिए कर रहे चिराग पासवान:आदित्य पासवान

पटना/बिहार (अनिल सिंह)04 अगस्त।लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा अपनी पार्टी को दिए गए नारे “बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट”पर चुटकी लेते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष आदित्य पासवान ने कहा है की चिराग पासवान को “बिहार और बिहार फर्स्ट” का नारा शोभा नही देता उन्होंने कहा की चिराग पासवान के द्वारा किए जा रहे काम और दलित के प्रति अपने कर्तव्यों से मुंह फेरने के साथ उन्हे इस नारे को मै .. मैं ही..मेरा परिवार कर देना चाहिए और इसी नारे के साथ यह सार्थक भी होगा क्योंकि अंतोगत्वा करेंगे भी वही ।
आदित्य पासवान ने अपने कथनों को मजबूती देते हुए बताया की चिराग पासवान ज्यादातर दिल्ली में रहते हैं , कुछ दिनों के लिए बिहार आते हैं , कुछ जगहों पर जाकर फोटो सेशन करते हैं और उसके बाद हमेशा की तरह बिहार की महागठबंधन सरकार को जम कर कोसते हैं क्योंकि उन्हें दिखाना भी तो है बीजेपी को कि मैं आपके हर कदम पे आपके समर्थन में खड़ा हूं ।

कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य पासवान

दलितों के सम्मान का निजी हित के लिए उपयोग:आदित्य पासवान

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य पासवान ने कहा की जो दलितों के सम्मान को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करेगा और उसे मनुवादियों के चरणों में समर्पित करेगा , स्वाभाविक है उसका परिणाम घातक होगा और दलित उसको अपने समुदाय से बहिष्कार भी करेगा और आज यही कार्य चिराग पासवान जैसे नेता अपने राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए कर रहें हैं।आज हमारे दलित भाई के मुंह पर पेशाब करता है एक मनुवादी लेकिन एक शब्द नहीं बोले चिराग पासवान?चप्पल चटाया गया दलित को तब भी एक शब्द नहीं बोले चिराग पासवान? यह कैसी दलितों के सम्मान की राजनीति है?कब बोलेंगे आप चिराग पासवान ?

नीतीश पर बोलिए

आदित्य पासवान ने चिराग पासवान को बीजेपी का माइक बताते हुए कहा की जब बीजेपी कहेगी आदरणीय नीतीश कुमार जी पर बोलिए तब चालू हो जातें हैं बोलना । बीजेपी बोलती है महागठबंधन के खिलाफ बोलिए तब शुरू हो जाते हैं बोलना तो चिराग पासवान को ये समझना चाहिए की महागठबंधन दलितों एवं वंचितों के लिए बना है और अगर कोई महागठबंधन के खिलाफ बोल रहा है तो इसका मतलब वो दलितों एवं वंचितों के खिलाफ बोल रहा है।
उन्होंने कहा की दलितों को हमेशा कमजोर बताया गया है और इसी की मजबूती के लिए स्वर्गीय राम विलास पासवान जी और उनके सुपुत्र चिराग पासवान को दलितों ने वोट की शक्ति से असीम प्रेम देकर हमेशा सत्ता में बनाएं रखा , हमेशा सांसद चुना , चाहा की हमारे समाज में भी शेर बनें कोई हमारा अपना , लेकिन सत्ता की चाह में चिराग पासवान तो मनुवादियों के ही हनुमान बन बैठे।
और शुरू से LJP का एक ही एजेंडा रहा है परिवार फर्स्ट उसके बाद बाहुबलियों को चुनती है इनकी पार्टी जिनसे की सारा समाज खौफ में रहता है।आदित्य पासवान ने जनता को आगाह करते हुए कहा की आप खुद समझें की कौन रहे हैं या कौन है इनकी पसंद इसलिए बिहार के दलितों भाइयों – बहनों संभल जाइए क्योंकि अपने मान -मर्यादा से कभी समझौता नहीं करना है ।दलित चिंतन को संपूर्ण देश से उखाड़ने का उद्देश्य लेकर चलने वाली बीजेपी को आगामी लोकसभा चुनाव में जोरदार झटका देना है और I.N.D.I.A को देश की सत्ता की चाबी देना है ताकि समाज का चहुमुखी विकास हो सके।

Related posts

बिहार सरस मेला: महिला उद्यमियों की सफलता की बयां कर रहा दास्तां।

rktvnews

भोजपुर :  नगर पंचायत की बैठक में 2024-25 का बजट पेश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बिजली-खंभे के पास या बिजली लाइनों के नीचे होलिका दहन न करें।

rktvnews

भोजपुर:सूबेदार संजीव कुमार सिंह का 5 बिहार बटालियन में किया गया सम्मान व विदाई।

rktvnews

सोशल मीडिया लाइव से आमजन से रूबरू हुए भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव!जनता की समस्याओं और सुझावों से हुए अवगत।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: बाल पंचायत हमारा दरबार का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment