RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:लौरिया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) में “जल अर्पण दिवस” का आयोजन।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )20 मार्च।जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे जल महोत्सव पखवाड़ा के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, गांवा के नेतृत्व में नीमाडीह बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजना अंतर्गत लौरिया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) में “जल अर्पण दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल आपूर्ति योजना को ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को हस्तांतरित करना था, ताकि समिति भविष्य में इसके संचालन एवं रख-रखाव की जिम्मेदारी प्रभावी ढंग से निभा सके। वर्तमान में नीमडीह एवं जमडार पंचायतों के कुल 23 गांवों मे हर घर तक जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
“जल अर्पण दिवस” के आयोजन का उद्देश्य समुदाय में इस योजना की संरचनाओं के प्रति स्वामित्व की भावना विकसित करना था, जिससे भविष्य में योजना का संचालन एवं रख-रखाव समुदाय द्वारा ही सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि सरकार द्वारा ऐसी योजनाएं इस दृष्टि से बनाई गई हैं कि भविष्य में उनका संचालन एवं रख-रखाव स्वयं समुदाय द्वारा किया जाए। उन्होंने जल सहिया बहनों से अपील की कि वे सभी 2300 घरों से जल कर संग्रहित कर उसे ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के खाते में नियमित रूप से जमा करें। उन्होंने कहा कि यदि यह व्यवस्था सफल होती है, तो यह योजना राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श उदाहरण के रूप में प्रस्तुत की जा सकती है। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख गांवा, सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि, कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी, यूनिसेफ प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में योजना का विधिवत हस्तांतरण ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को किया गया। कार्यक्रम के समापन पर पारंपरिक तरीके से एक घड़े में जल अर्पित किया गया तथा जल संरचनाओं को रक्षा सूत्र बांधकर बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजना की सुरक्षा एवं संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

Related posts

लद्दाख ने पूर्ण कार्यशील साक्षरता प्राप्त की।

rktvnews

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक!2 व 3 दिसंबर को जिला महेंद्रगढ़ मेंं 23 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा।

rktvnews

आईफा के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन का हिस्सा बने 16 मार्च रात 8 बजे ज़ी टीवी पर।

rktvnews

भोपाल:पत्र लेखन अपने समकाल का जीवंत दस्तावेज होता है, साहित्यकार पत्र लेखन विधा को पुर्नजीवित करें: विजय कुमार तिवारी (भुवनेश्वर)

rktvnews

महिला महाविद्यालय, आरा में छात्राओं का बिदाई समारोह आयोजित

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पटना में इस्कॉन मंदिर में किए दर्शन!परिवार के संघर्षपूर्ण जीवन का उल्लेख किया।

rktvnews

Leave a Comment