RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण कार्य की स्थिति का एनएचएआई के चेयरमैन ने लिया जायजा और संबंधित अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 02 अगस्त। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण( एनएचएआई) के चेयरमैन संतोष यादव जी ने दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर के निर्माण कार्य का जायजा लिया और खेकड़ा के हरी कैसल में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के संबंध में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व एनएचएआई के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और एक्सप्रेसवे के कार्य पर चर्चा की। 119 किलोमीटर के इस एक्सप्रेसवे में 42 किलोमीटर का हिस्सा बागपत जनपद में है जिसमे भूमि के संबंध में या अन्य कोई ऐसा विवाद लंबित नहीं है और पूरे एक्सप्रेस वे पर निर्माण कार्य तीव्र चल रहा है। परियोजना की जो संभावना है वह अगस्त 2024 तक की तिथि निर्धारित है लेकिन प्रयास किया जा रहा है कि परियोजना को इस वित्तीय वर्ष 31 मार्च 2024 से पूर्व ही कर लिया जाएगा ।
एनएचएआई की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने एनएचएआई के चेयरमैन के समक्ष बागपत क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की जिसमें प्रमुख मांगों में किसानों की समस्या पर बात हुई। किसानों की मांग थी कि जो एक्सप्रेसवे बने उसमें गन्ने की ट्रॉली निकालने की जगह आसानी से होनी चाहिए क्योंकि यह गन्ना का बाहुल्य क्षेत्र है गन्ने की इकोनॉमी को देखते हुए सुनिश्चित करे गन्ने की बड़ी ट्रॉली आदि सुगमता से एक्सप्रेसवे से निकल जाए और जहां पर निर्माण हो चुका है वहां सर्विस रोड अथवा अन्य समाधान को अपनाए ताकि मार्ग के निर्माण से किसानों को कोई दिक्कत न हो।
मार्ग के निर्माण के दौरान जो विभिन्न सड़के क्षतिग्रस्त हुई है उसमें प्राधिकरण के अधिकारियों को चेयरमैन द्वारा निर्देश दिए गए कि प्रभावित सड़को का आकलन करे जिसको एनएचएआई ठीक कराएगा। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा खेकड़ा पाठशाला मार्ग पर जल निकासी की समस्या को भी उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया जिसपर चेयरमैन द्वारा सहमति जताई गई। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने एक ओवर फुट ब्रिज निर्माण की मांग रखी गई जिसपर चेयरमैन ने संज्ञान लेते हुए पीडी को एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। इस ब्रिज के बनने से लोग सुविधानुसार इसको पार कर सकेंगे।
इस अवसर पर पीडी एनएचएआई पीके सिंहा, एनएचएआई के अन्य अधिकारी ,कार्यदाई संस्थाएं, एसडीएम खेकड़ा ज्योति शर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:जिला स्तरीय सब-जूनियर एवं जूनियर वुशु प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,सफल खिलाड़ी पुरस्कृत।

rktvnews

अमर रचनाकारों बाबू रघुवीर नारायण और प्राचार्य मनोरंजन प्रसाद सिन्हा को एक साथ स्मरण किया गया, दी गयी काव्यांजलि।

rktvnews

भोजपुर:जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 अप्रैल 24

rktvnews

दरभंगा:सदर के छोटाईपट्टी पंचायत में प्रभारी डी.एम के नेतृत्व में जन-संवाद का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment