RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:जीएसटी सुधार से ग्राहक और दुकानदार दोनो को लाभ : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

जीएसटी सुधार पर बड़हरा विधायक ने किया व्यवसायियों से संपर्क।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 सितंबर।केन्द्र सरकार द्वारा 22 सितंबर से जीएसटी मे सुधार होने के उपरांत भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता एवं जनप्रतिनिधियों का व्यवसायी संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कोईलवर प्रखंड के जमालपुर बाजार मे घुम-घुम कर व्यवसायियों को जीएसटी मे हुए सुधार एवं इससे व्यवसायिक एवं ग्राहको को होने वाले लाभ के बारे मे जानकारी दी गई। उन्होने व्यवसायियों से जीएसटी मे हुए सुधार से होने वाले लाभ की जानकारी भी प्राप्त की।
उन्होंने बताया की दुकानदारों से संपर्क के दौरान सभी दुकानदार जीएसटी सुधार से संतुष्ट दिखाई दिए और देश के प्रधानमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। कुछ दुकानदारों द्वारा 22 सितंबर के बाद का अपना बिल भी दिखाया एवं बिल मे जीएसटी कर मे कमी से खुशी व्यक्त की।
उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मंत्रीमंडल द्वारा जीएसटी कर मे सुधार से बहुत सारी जरूरतमंद वस्तुएं कर मुफ्त हो गई है,जिससे वस्तुओं की कीमत मे कमी आ गई और खरिदारी बढ गए ।अब दो ही प्रकार के कर 5 और 18प्रतिशत का लग रहा है। इससे निम्न एवं मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा है। वस्तुओं की कीमत मे कमी और ज्यादा बिक्री से आर्थिक मजबुती मिल रही है,जिससे देश की आर्थिक व्यवस्था और सुदृढ होगी। महंगाई मे कमी आने से आम जनता भी खुश है और व्यवासायिक भी खुश है। केन्द्र सरकार की नीति ही है सबका साथ,सबका विकास।
संपर्क अभियान में भाजपा बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह, कोईलवर उतरी मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, मुखिया शंभु सिंह,अजीत कुमार सिंह,आकाश कुमार एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

जयपुर:भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केंद्र में कैंसर विजेता दिवस मनाया गया।

rktvnews

ठेंगा मिला है ईडी को -तेजस्वी यादव ।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने की सी.एम. डैशबोर्ड ‘दर्पण 2.0’ की समीक्षा।

rktvnews

देवघर:सदर अस्पताल सभागार देवघर में जापानीज इंसेफेलाइटिस से संबंधित जिला स्तर पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री ने नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026 में कहा कि भारत की सैन्य शक्ति हमारे रक्षा उद्योगों के कारखानों में विकसित हुई, ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी आयुध की शक्ति की झलक मिली

rktvnews

भोजपुर:अभाविप का दक्षिण बिहार प्रांत अधिवेशन को ले महाराजा कॉलेज में अधिवेशन स्थल का हुआ भूमि पूजन।

rktvnews

Leave a Comment