RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : 13 सितंबर के लोक अदालत की सफलता को ले प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों संग बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)30 अगस्त।आगामी 13 सितंबर, 2025 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर आरा, भारत भूषण भसीन की अध्यक्षता में आज एक बैठक का आयोजन सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भारत भूषण भसीन ने अधिक से अधिक सुलहनीय वादों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में हो सके इसके लिए उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण से वर्तमान स्थिति से अवगत हुए। साथ ही सभी न्यायालय को प्री काउंसलिंग के माध्यम से अधिक से अधिक सुलहनीय वादों के निष्पादन हेतु निर्देश भी दिया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गौतम कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए सभी न्यायालय से चिन्हित वादों की नोटिस तैयार कर संबंधित थाना को तामिला हेतु भेजी जा चुकी है।

Related posts

श्री आदिनाथ स्कूल फोर द ब्लाइंड का 60वा वर्षगाठ मनाया गया।

rktvnews

जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. फारूक अली ने किया जनहित फ़ाउंडेशन ट्रस्ट कार्यालय का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में एसएसआर जमा होने पर हर्ष ,प्राचार्या ने दी बधाई।

rktvnews

संतोष कुमार शर्मा बने हम के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष ।

rktvnews

इंदौर में अपना दल (एस) मध्य प्रदेश की चिंतन बैठक 29 मार्च को।

rktvnews

भोजपुर की खूशबू मुक्केबाजी में नेशनल लेवल पर दिखाएगी दम।

rktvnews

Leave a Comment