RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

सीनेट सदस्य ने कुलपति से मिल दिया ज्ञापन!अतिथि प्राध्यापकों को मिले आकस्मिक अवकाश का लाभ : डॉ विनोद कुमार सिंह

कुलपति को ज्ञापन देते सिनेट सदस्य डॉ विनोद सिंह साथ में प्रो बलराज ठाकुर

आरा/भोजपुर 25 जुलाई।वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सीनेट सदस्य एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय के सचिव डॉ विनोद कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा जिसमें विश्वविद्यालय एवं विभिन्न महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि प्राध्यापकों के लिए आकस्मिक अवकाश और चिकित्सा संबंधित अवकाश की सुविधा देने की मांग की गई है साथ ही विशेष अवकाश ना मिलने की वजह से महिला अतिथि प्राध्यापकों को होने वाली स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए विशेष अवकाश देने की मांग की गई है। ज्ञापन पर सीनेट सदस्य एवं पूर्व प्राध्यापक प्रो बलिराज ठाकुर के भी हस्ताक्षर हैं। संयुक्त रूप से दिए गए ज्ञापन और कुलपति से मुलाकात के दौरान भी प्रो बलिराज ठाकुर मौजूद रहे और इस समस्या के समाधान के लिए कुलपति से विचार करने का अनुरोध किया।सीनेट सदस्य डॉ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि अतिथि प्राध्यापकों की भी नियुक्ति यूजीसी द्वारा तय मानकों पर ही हुई है और उन्हें भी मानवीय आधार पर आकस्मिक अवकाश और अन्य अवकाशों की सुविधा मिलनी चाहिए जिससे उनकी कार्यक्षमता पर विपरीत प्रभाव ना पड़े।

Related posts

गया :जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने शेरघाटी प्रखंड के भारी बारिश के पश्चात विभिन्न जल जमाव वाले स्थलों का किया निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर क्लेम केश से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने होली की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

वायु सेना अकादमी (एएफए) में संयुक्त स्नातक परेड (सीजीपी)

rktvnews

दरभंगा के पोलो मैदान में शुरू हुआ खादी मेला-सह-उद्यमी बाज़ार,जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन।

rktvnews

वैशाली:बंद होने के कगार पर पहुंचे केंद्रीय विद्यालय का हुआ कायाकल्प।

rktvnews

Leave a Comment