RK TV News
खबरें
Breaking News

श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, बिहार में औद्योगिक विकास एवं निवेश को लेकर हुई सार्थक चर्चा।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)29 मई।उद्योग सह खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली दौरे के दौरान विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार मुलाकात कर बिहार के औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन, रोजगार सृजन तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
इस क्रम में उन्होंने केंद्रीय मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय जीतन राम मांझी से मुलाकात की। श्रेयसी सिंह ने बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा राज्य के समावेशी विकास को लेकर केंद्र एवं राज्य के समन्वय की आवश्यकता पर भी चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने अपने बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी विचार साझा किए।
इसके पश्चात श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। बैठक के दौरान बिहार में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार, नए निवेश आकर्षित करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन तथा उद्योग आधारित आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष रूप से चर्चा हुई।

इसके पश्चात श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्र निर्माण, युवाओं के सशक्तिकरण, औद्योगिक विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

अपने इस दिल्ली दौरे के दौरान श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष बिहार के औद्योगिक एवं पारंपरिक हस्तशिल्प क्षेत्र को नई पहचान देने हेतु कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी रखे। इनमें राज्य में दो मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना, सिल्क पर्यटन क्लस्टर का विकास, हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट क्लस्टर की स्थापना, राष्ट्रीय हस्तशिल्प वस्त्र एवं इनोवेशन संस्थान की स्थापना, स्पोर्टेक एवं एग्रोटेक क्लस्टर के विकास सहित बेगूसराय में इंडस्ट्रियल पार्क से संबंधित विषय प्रमुख रहे। इसके अतिरिक्त उन्होंने BHAVYA योजना के अंतर्गत चार नए पार्कों की स्थापना का भी प्रस्ताव रखा, जिससे राज्य में औद्योगिक निवेश, कौशल विकास एवं बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा बैठकों के दौरान बिहार में डिफेंस कॉरिडोर एवं DRDO की स्थापना की संभावनाओं पर भी सार्थक चर्चा हुई।
श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग एवं मार्गदर्शन से राज्य में निवेश, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों का दायरा और अधिक विस्तृत होगा। राज्य सरकार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में उद्योगों के विकास, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा बिहार को औद्योगिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Related posts

भोजपुर जिला ग्रपलिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण संपन्न।

rktvnews

5 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने अपने टर्म प्लान- आईप्रोटेक्ट स्मार्ट पर महिलाओं के लिए की 15% आजीवन छूट की पेशकश।

rktvnews

मो मुराद हुसैन बने राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ के भोजपुर जिला अध्यक्ष।

rktvnews

बक्सर: 18 अक्टूबर की जगह 27 अक्टूबर से आयोजित होगी जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता।

rktvnews

Leave a Comment