RK TV News
खबरें
Breaking Newsमंत्री परिषद् बैठक

मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 1968.87 करोड़ रुपये के उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी।

नई दिल्ली/18 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सभी पात्र गैर-राजपत्रित रेल कर्मचारियों अर्थात् ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, टेक्नीशियन , टेक्नीशियन हेल्पर, प्वाइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप ‘सी’ कर्मचारियों (आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मियों के अतिरिक्त) को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 78 दिन के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी प्रदान की।
रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए केंद्र सरकार ने 11,07,346 रेल कर्मचारियों को 1968.87 करोड़ रुपये के पीएलबी के भुगतान को मंजूरी प्रदान की है। वर्ष 2022-2023 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। रेलवे ने 1509 मिलियन टन के रिकॉर्ड माल की ढुलाई की और लगभग 6.5 बिलियन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।
इस रिकॉर्ड प्रदर्शन में कई कारकों ने योगदान दिया। इनमें रेलवे में सरकार द्वारा रिकार्ड पूंजीगत व्यय किए जाने के कारण बुनियादी ढांचे में सुधार, प्रचालनों में दक्षता और बेहतर प्रौद्योगिकी आदि शामिल हैं।
पीएलबी का भुगतान रेलवे कर्मचारियों अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

Related posts

वैशाली:मतदाताओं को जागरूक करने हेतु चलाया गया घर-घर मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

9 अप्रैल को भोजपुर के बामपाली में आयोजित होगा मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर।तैयारी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

छठे चरण में 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान।

rktvnews

गिरीडीह:राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन उपायुक्त ने विभिन्न खेल कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

rktvnews

शिवानन्द तिवारी की पुस्तक सड़क से संसद तक का लोकार्पण करेंगें राजद सुप्रीमो लालू यादव।

rktvnews

पीएचडीसीसीआई के 14वें अंतर्राष्ट्रीय विरासत पर्यटन सम्मेलन में समुदाय-संचालित सांस्कृतिक पर्यटन और नीतिगत नवाचार का आह्वान।

rktvnews

Leave a Comment