RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने हत्या कांड के तीन अपराधियों को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 18 जुलाई। हत्याकांड के तीन अपराधियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भोजपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मामला भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चितकुंडी चकिया गाँव की है। चितकुंडी चकिया गाँव के शहीर खाॅ का पुत्र अनवर खान 17 जुलाई को शौच करने के लिए अपने घर के पीछे खेत में गया था। काफी देर हो जाने के बाद जब अनवर खान अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे खोजने के लिए निकले। खोजने के क्रम में परिजनों ने उनके पुत्र अनवर खान का शव पेड़ से लटका हुआ पाया। इससे परिजनों में हाहाकार मच गया। इस संबंध में मृतक अनवर खान की माॅ नजमा खातून के लिखित आवेदन के आधार पर आरा मुफस्सिल थाना में 18 जुलाई 2023 को कांड संख्या 308/23 दर्ज कराया गया। इस संबंध में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के निर्देश के आलोक में सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष आरा मुफस्सिल एवं पुलिस बल की गठित टीम ने हत्याकांड के चार नामजद अभियुक्तों में से तीन अभियुक्तों सुखदेव यादव, मनीष यादव और नीतीश कुमार को चितकुंडी चकिया से गिरफ्तार कर लिया। तीनों अभियुक्त चितकुंडी चकिया के रहने वाले हैं। चौथे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Related posts

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘शहीद स्मारक’ का उद्घाटन किया और धरहरा नहर के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला रखी।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने जकार्ता में तिमोर-लेस्ते के रक्षा मंत्री के साथ बातचीत की।

rktvnews

यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन का भविष्य?

rktvnews

भोजपुर : मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त! तीन बाइक सवार जख्मी।

rktvnews

गढ़वा :खाद्य सुरक्षा कानून के तहत तीन मामलों का निष्पादन, ₹1.75 लाख का अर्थदंड अधिरोपित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने ऊंटा स्थित बालिका आश्रय गृह, राइज बाल गृह बाई पास रोड नगवां एवं चतरा कॉलेज चतरा में बन रहे पुस्तकालय का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment