RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

प्रखंड स्तर पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 हेतु बैठक का आयोजन।

सारण/छपरा 17 जुलाई। प्रियंका रानी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-115, बनियापुर -सह- उप विकास आयुक्त, सारण द्वारा आज अर्हता तिथि-01-01-2024 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 के Pre-revision activity के तहत निर्वाचक सूची से संबंधित अधिनियम, दिशा-निर्देशों एवं अद्यतन आई0टी0 एप्लीकेशन से संबंधित प्रखण्ड कार्यालय मशरख में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया गया।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम मे सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, मशरख एवं सभी मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी (BLO) उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि BLO App के माध्यम से 31-07-2023 तक आवेदनों का इन्ट्री किया जाना है। बनियापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लिंगानुपात बढ़ाने हेतु 18 वर्ष से अधिक उम्र की युवतियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निदेश दिया गया। 80 एवं 100 वर्ष की उम्र के मतदाताओं का सत्यापन करने तथा उम्र में त्रुटि होने पर फर्म-08 भरकर उम्र सुधार करने तथा जो मृत हो चुके है उनका नाम फर्म 7 भरकर मतदाता सूची से हटाने का निदेश दिया गया। Logical Error की स्थिति में फार्म-08 भरकर त्रुटि सुधार करने का निदेश दिया गया ।

Related posts

इंडिगो परिचालन संकट पर नागर विमानन मंत्रालय की कार्रवाई – हवाई किराया विनियमन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सीमा सुरक्षा बल को उनके स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को दी बड़ी सौगात, मानदेय में वृद्धि की की घोषणा।

rktvnews

अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की सरकार बिहार का कर रही है बंटाधार: अमरेंद्र प्रताप सिंह।

rktvnews

भोजपुर:डीएम और एसपी की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन में प्रतिनियुक्ति सेक्टर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी कोषांग के पदाधिकारी संग समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

मरघट का सन्नाटा न पसरे, इसलिए आधे घंटे का डिजिटल मौन।

rktvnews

Leave a Comment