RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को नई दिल्ली में “केन्द्रीय पंजीयक- सहारा रिफण्ड पोर्टल” का शुभारम्भ करेंगे

सहकारिता मंत्रालय के आवेदन पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 29 मार्च 2023 को सहारा समूह की सहकारी समितियों के वास्तविक जमाकर्ताओं के वैध देयों के भुगतान के लिए “सहारा-सेबी रिफंड खाते” से 5000 करोड़ रुपये सहकारी समितियों के केंद्रीय रजिस्ट्रार (CRCS) को हस्तांतरित किए जाने का आदेश दिया।

नई दिल्ली/17 जुलाई।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को नई दिल्ली में “केन्द्रीय पंजीयक- सहारा रिफण्ड पोर्टल” का शुभारम्भ करेंगे। सहकारिता मंत्रालय ने गठन के बाद से ही प्रधानमंत्री के मार्ग दर्शन और गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने और सहकारी समितियों के सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए अनेक पहल की हैं।

उल्लेखनीय है कि सहारा समूह की सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं की वैध जमा धनराशि के भुगतान संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए सहकारिता मंत्रालय के आवेदन पर, भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 29 मार्च 2023 को एक आदेश दिया था। इसके तहत माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने सहारा समूह की सहकारी समितियों के वास्तविक जमाकर्ताओं के वैध देयों के भुगतान के लिए “सहारा-सेबी रिफंड खाते” से 5000 करोड़ रुपये सहकारी समितियों के केंद्रीय रजिस्ट्रार (CRCS) को हस्तांतरित किए जाने का आदेश दिया।

सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के प्रमाणिक जमाकर्ताओं द्वारा दावे प्रस्तुत करने के लिए एक ‘ऑनलाइन पोर्टल’ विकसित किया गया है।

Related posts

वैशाली:नमामि गंगे घाट पर गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बीजेपी के घोषणा पत्र मे नौकरी और रोजगार का जिक्र नहीं : तेजस्वी

rktvnews

जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख में चार और एनसीसी इकाइयां स्थापित की जाएंगी; रक्षा मंत्री ने प्रस्ताव को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:लोकसभा चुनाव के निमित्त जिला एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: शाहपुर से “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम में शामिल होंगे धर्मेंद्र 

rktvnews

रायपुर : मतदान दिवस और मतदान के एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्व प्रमाणीकरण।

rktvnews

Leave a Comment