RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

एस.एच. 88 को लेकर हुई बैठक।

दरभंगा/बिहार 16 जुलाई। जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में 15 जुलाई को  जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में एस.एच. 88 के निर्माण में बिरौल के अरगा उसरी में उत्पन्न व्यवधान के निराकरण को लेकर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, उप महाप्रबंधक (तकनीकी),एस. एच., अरगा-उसरी पंचायत के मुखिया जी कृष्ण कुमार मिश्र ‘‘प्रभाकर’’, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्त्ता-सह-मानवाधिकार के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी, राजनैतिक दल के स्थानीय पदाधिकारी अजय कुमार के साथ बैठक की गयी।

बैठक में उप महाप्रबंधक ने बताया कि उक्त पंचायत के लगभग 350 मीटर में जी.एस.बी. तक का कार्य सम्पन्न करा लिया गया है, किन्तु उसी दौरान रैयातों द्वारा यह कहते हुए निर्माण कार्य रोक दिया गया कि मुआवजा भुगतान करने के उपरान्त ही कार्य करने दिया जाएगा।

इस संबंध में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि सिक्स मेन कमिटी का गठन उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में किया जा चुका है, बैठक की तिथि भी निर्धारित है, सिक्स मेन कमिटी के प्रतिवेदन प्राप्त होने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा संपुष्टि की जाएगी और इसके उपरांत अधिसूचना जारी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में डेढ़ से दो माह का समय लगेगा। अधिसूचना जारी होने के उपरान्त गौड़ा मौजा के सभी 68 पंचाटी को भुगतान कर दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने उपस्थित मुखिया जी एवं अन्य स्थानीय सामाजिक कार्यकर्त्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि संबंधित रैयत की जमीन भू-अर्जन करने हेतु एलाइनमेन्ट में शामिल हैं, तो निश्चित रूप से उनका भुगतान किया जाएगा। भुगतान के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन आवश्यक है, इसलिए आश्वस्त रहें यदि सरकार जमीन अधिग्रहित कर रही है, तो निर्धारित मुआवजा निश्चित रूप से सभी पंचाटी को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कार्य में पहले ही विलम्ब हो चुका है और सड़क बन जाने से वहाँ रहने वाले लोगों को ही सबसे ज्यादा इसका लाभ मिलेगा, इसलिए निर्माण कार्य सम्पन्न कराने के दौरान कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं किया जाए।

उपस्थित मुखिया जी एवं अन्य स्थानीय सामाजिक कार्यकर्त्ता द्वारा निर्माण कार्य में भू-स्वामियों द्वारा व्यवधान उत्पन्न न करने का आश्वासन दिया गया तथा निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने को कहा गया।

उनलोगों ने अधिग्रहित जमीन में कुछ पेड़ एवं मकान पड़ने की जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि पेड़ों के लिए वन विभाग के माध्यम से मूल्यांकन की कार्रवाई प्रक्रिया में है, अधिग्रहित जमीन पर जो भी पेड़ या मकान हैं, उनका मुआवजा मिलेगा। आप चाहे तो उसका फोटो खिंच कर रख लें।

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता एवं एस.एच – 88 के अन्य अभियंतगण उपस्थित थे।

Related posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 3 से 5 जून तक ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित होने वाली 11वीं ब्रिक्स संसदीय फोरम में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

केवटी प्रखंड के मेसर्स प्रह्लाद किराना स्टोर से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज नई दिल्ली में आसियान-भारत मोटा अनाज महोत्सव प्रदर्शनी का दौरा किया।

rktvnews

लोजपा रामविलास भोजपुर विधि प्रकोष्ठ के जिला प्रवक्ता बने चदेश्वर राय।

rktvnews

राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी की 8 वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक- प्रदेश के 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा परिवार चिरंजीवी योजना में पंजीकृत।

rktvnews

Leave a Comment