RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रघुपति यादव हुए शामिल।

भक्ति और आराधना से मनुष्य की आंतरिक साकारात्मक ऊर्जा का होता है विकास: रघुपति यादव

आरा/भोजपुर 20 जनवरी।बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के खवासपुर कचहरी में मां काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठान बड़े ही धूमधाम से मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत पूजा एवं यज्ञ भंडारे के साथ किया गया। यज्ञ पूर्णाहुत के दिन देवी जागरण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पूर्व बड़हरा विधायक प्रत्याशी सह जन अधिकार पार्टी प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ रघुपति यादव ने फिता काटकर विधिवत रुप से किया। मुख्य अतिथि रघुपति यादव ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की मां काली के मंदिर निर्माण में आप सभी की भूमिका सराहनीय है।इससे क्षेत्र में शांति और प्रेम का वातावरण स्थापित होगा। मां के मंदिर का निर्माण आस्था और धर्म को बढ़ावा देने के साथ साथ शांत चित सेपूजा आराधना एवं साधना करने के लिए बनाया गया है इससे बड़ी और बात क्या हो सकती है।उन्होंने कहा की लोगो को मर्यादा में रहकर जीने के आवश्यकता है। हम सबको अपने अंदर की बुराइयों को मार कर समाज कल्याण हेतु जीवन जीने के लिए दृढ़ संकल्प लेना होगा गलत कार्यों का बहिष्कार करना होगा।उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा की बच्चों को शिक्षित करने की आवश्यकता है जिससे समाज बेहतर बन सके। रघुपति यादव ने सामाजिक संदेश देते हुए कहा की प्रेम पूर्वक एक दूसरे से मिलकर रहने और मदद करने का ही नाम असल जिंदगी है। मंदिर बनाने का उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब हम अपने अवगुणों को दूर करेंगे। गलत कार्यों को बहिष्कार करेंगे दारु शराब जुआ अन्य बुरी आदतों को छोड़ना पड़ेगा तभी मंदिर बनाने का उद्देश्य पूरा होगा। समाज को एक सूत्र में प्रेम से जीने और रहने की जरूरत है।

प्राण प्रतिष्ठा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करते पूर्व प्रत्यासी रघुपति यादव

रघुपति यादव ने क्षेत्र की जनता के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाते हुए कहा की मैं पूरे बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के हर घर का बेटा बनकर जीना चाहता हूं । उन्होंने कहा की मैं इसके निर्वहन के लिए 24 घंटा सेवा के लिए समर्पित रहता हूं और अंतिम सांस तक समर्पित रहूंगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से कलाकारों में भोजपुरी के जानेमाने गायक हरिओम यादव, बबूआ बिनोद यादव, प्रिया पायलिया ने अपनी गायकी से सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और देर रात तक एक से एक बढ़कर प्रस्तुति देते रहे।
मंदिर निर्माण में मुख्य रूप से सहयोगियों में सुभाष यादव, चंद्रशेखर यादव वार्ड सदस्य रामाधार, मास्टर उपेंद्र वार्ड सदस्य, लूरुक बीन,सेधू बीन, बीरबहादुर यादव,मोगल कुमार, पप्पू यादव, अनिल कुमार यादव आदि है।

Related posts

ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) को मिला पिच रोलर।

rktvnews

पटना:श्रद्धावान विद्यार्थियों को ही माँ की पूजा का अधिकार : डॉ सुलभ

rktvnews

मुंबई हवाई अड्डे की क्षमता बढ़ाई गई- टी2 पर सुरक्षा जांच क्षेत्र का विस्तार किया गया।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जन्माष्टमी पर मीरा माधव मंदिर में सपत्नीक की पूजा – अर्चना ।

rktvnews

विपरित परिस्थितियों में भी सुलोचना देवी ने बनाई एक कुशल व्यवसाई के रूप में अपनी पहचान।

rktvnews

शराब नहीं प्रेम के नशे में मनाये होली- रघुपती यादव

rktvnews

Leave a Comment