RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

चतरा:झारखंड महिला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का उपायुक्त अबू इमरान द्वारा जिला स्तर पर अनावरण किया गया।

चतरा/झारखंड 20 अक्टूबर।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी चतरा अबु इमरान द्वारा आज जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चतरा में झारखंड महिला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का अनावरण किया गया।
झारखंड महिला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आयोजन 27 अक्टूबर से 05 नवंबर 2023 तक रांची झारखंड में निर्धारित है। ऐसे में उक्त एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का अनावरण एवं आधिकारिक शुभारंभ का लौंचिंग 13 अक्टूबर 2023 को मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन द्वारा रांची में किया गया है। जिसके पश्चात राज्य के सभी जिलों में उक्त ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया के 06 (छः) देशों यथा-भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया एवं थाईलैंड की टीमें भाग लेगी। ऐसे में झारखंड में हॉकी के खेल एवं उक्त महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लोकप्रिय बनाने एवं बढ़ावा देने के उदेश्य से आज जिला स्तर पर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का प्रदर्शन किया गया। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख कर अपने आप को प्रेरित करने के आलवे प्रोत्साहन की अनुभूति महसूस कर सके। ज्ञात हो कि युवाओं में हॉकी के खेल एवं उक्त प्रतियोगिता को लोकप्रिय बनाने एवं बढ़ावा देने के लिए हॉकी झारखण्ड द्वारा राज्य के सभी जिलों में दिनांक 14 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2023 तक उक्त ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जा रहा है।
उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि चतरा के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है कि चतरा जिले में पहली बार किसी भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के ट्रॉफी का अनावरण किया गया। आगे उन्होंने कहा आप सभी जानते है की झारखंड का गौरवपूर्ण इतिहास हॉकी में रहा है और भारत का भी। आप सभी ने अनेक बेहतरीन खिलाड़ियों का नाम सुना होगा जो झारखंड की धरती ने पैदा किया।
उक्त मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय, ओलंपिक संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर, हॉकी चतरा अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ,हॉकी चतरा सचिव राकेश कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष जितेन्द्र चन्द्रवंशी, खिलाड़ी व स्कूल के छात्र छात्राएं समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : 384 पीस फ्रूटीनुमा अंग्रेजी शराब व मोटरसाइकिल बरामद।

rktvnews

राष्ट्रपति के खड़े और प्रधानमंत्री के बैठे रहने पर कांग्रेस का बड़ा बयान,कहा पीएम मोदी और भाजपा की मानसिकता दलित विरोधी।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी की चेकपोस्टों पर संयुक्त छापेमारी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:हर हाल में रोकें अवैध उत्खनन:मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

श्री आर.के. सिंह ने उद्योगों से हरित उर्जा अपनाने का लक्ष्य तय करने को कहा, उनसे ऐसे मामलों को सरकार के संज्ञान में लाने को कहा जहां हरित उर्जा खुली पहुंच नियमों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है

rktvnews

अवसंरचना वित्त सचिवालय, आर्थिक कार्य विभाग ने 24 और 25 मई 2023 को भोपाल में मध्य प्रदेश सरकार के साथ साझेदारी में अवसंरचना आउटरीच कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment