RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

बक्सर/बिहार 15 जुलाई। आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई। जिला पदाधिकारी ने कल्याण छात्रावास में आवश्कतानुसार स्ट्रीट लाइट लगाने तथा रिक्त स्थान पर 1 अगस्त तक नामांकन पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय के संपर्क पथ बनाने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।अंबेडकर छात्रावास ज्योति चौक बक्सर का साफ सफाई कराने का निर्देश दिया।जिला पदाधिकारी के द्वारा आवासीय विद्यालय में नामांकित छात्रों को सात निश्चय अंतर्गत डीआरसीसी में संचालित योजनाओं में पात्रता के अनुसार लाभ दिलाने हेतु डीआरसीएस के समन्वय स्थापित करने को कहा गया। साथ ही विद्यालय में नामांकित सभी छात्रों को डीबीटी के माध्यम से शत-प्रतिशत राशि देने का निर्देश दिया गया।जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला अंतर्गत महादलित टोला में सामुदायिक भवन सह वर्कशेड निर्माण योजना अंतर्गत संचालित योजनाओ का निरंतर निरीक्षण करते हुए प्रगति प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। साथ ही महादलित परिवारों को मनरेगा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर एवं संबंधित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बक्सर उपस्थित थे।

Related posts

9 सितंबर, 2013 के बाद की जिला स्तर से पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त खानों का विभाग बना रहा कलस्टर, शेष खानधारकों को करना होगा सीधे आवेदन -अतिरिक्त मुख्य सचिव,खान एवं भूविज्ञान

rktvnews

भोजपुर:मतदाता पुनरीक्षण कार्यों के लाभ-हानि तथा चुनावी प्रक्रिया को समझना जरूरी : मुख्य वक्ता प्रो. एहतेशाम खान

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत ने ‘आशा कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना: सम्मान के साथ कार्याधिकार को सुरक्षित करना’ विषय के साथ महिलाओं पर कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन किया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा की।

rktvnews

भोपाल:विद्यार्थियों को रेडक्रॉस के सिद्धांतों से करें संस्कारित: राज्यपाल

rktvnews

बंग्लादेश के घटनाक्रम पर भाकपा(माले) का वक्तव्य।

rktvnews

Leave a Comment