RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

सजग रचनाकार संघ द्वारा फुहा में मनाई गई लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि।

आरा/भोजपुर 11 जुलाई। भोजपुरी के शेक्सपियर लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर बड़हरा प्रखंड के सूर्यपुर नगर फूहा में कल 10 जुलाई को सजग रचनाकार संघ द्वारा काव्य गोष्ठी सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र प्रताप शर्मा ने और मंच संचालन कामेश्वर प्रसाद ने की।
सर्वप्रथम सभी आगंतुकों द्वारा लोक कलाकार भिखारी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दिया गया और उसके बाद सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में लोक कलाकार की जीवनी और उनके विचारों पर प्रकाश डाला एवं कविताओं का पाठ किया।अपने संबोधन में प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश कुमार सुमन ने भिखारी ठाकुर के सामाजिक कुरुतियों पर उनके विचारों को लोगो के सामने परिभाषित किया उन्होंने कहा की भिखारी ठाकुर मनोवैज्ञानिक सोच वाले कलाकार थे जो मनोरंजन के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरुतियों पर बड़ी सहजता से लोगो के मानसिक पटल पर उसकी छाप छोड़ते थे।सुमन ने कहा की आज की सामाजिक परिस्थिति में हमे भिखारी ठाकुर की सोच को जनमानस के अंदर विकसित करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भोजपुरी भाषा को आठवी अनुसूची में शामिल करने सहित गंगा तट पर निर्माणित पूल एवं सड़क का नाम लोक कलाकार के नाम पर करने की मांग की।
कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान में वर्ग 1 से 5 तक के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों ,समान्यज्ञान,अंग्रेजी ट्रांसलेशन और गणित के सूत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विशाल,सुरेंद्र शर्मा ,अर्जुन ठाकुर ,अवधेश ठाकुर,सुरेश जी,काशीनाथ, सुनीत कुमार,अजय नारायण ,शिक्षक राजा राम प्रियदर्शी , चक्रवती जी,विनोद कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे।

Related posts

सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ ग्रामीण और शहरी घरों के निर्माण के लिए सहायता उपलब्ध कराएगी।

rktvnews

जनहित परिवार भोजपुर का 24 वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न।

rktvnews

मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: डेटा की तरह सस्ती होगी AI, जियो जोड़ेगा भारत को ‘इंटेलिजेंस एरा’ से।

rktvnews

मध्य प्रदेश अपना दल (एस) कैदियों के पुनर्वास और कल्याण को ध्यान में रख मनाएगा जन स्वाभिमान दिवस।

rktvnews

भोजपुर:बी.एस.डीएवी. में स्वाधीनता दिवस सह श्रावणी उत्सव प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 अगस्त 24

rktvnews

Leave a Comment