RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कुआलालम्पुर में मलेशिया के रक्षामंत्री से मुलाकात की; वे मलेशिया के प्रधानमंत्री से भी मिले।

नई दिल्ली/10 जुलाई।भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ को और बढ़ावा देने एवं मलेशिया के साथ द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 10 जुलाई, 2023 को कुआलालम्पुर में मलेशिया के रक्षामंत्री श्री दातो सेरी मोहम्मद हसन के साथ व्यापक चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री वाईबी दातो अनवर बिन इब्राहिम और विदेश मंत्री दातो सेरी डिराजा डॉ. जाम्ब्रे अब्द कादिर से भी मुलाकात की।
09 जुलाई 23 की देर रात कुआलालम्पुर पहुंचने के बाद, राजनाथ सिंह ने मलेशिया के रक्षा मंत्रालय में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अपने आधिकारिक कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद रक्षा मंत्री और मलेशिया के रक्षामंत्री दातो सेरी मोहम्मद हसन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।
दोनों पक्षों ने औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के तरीके खोजने पर विशेष ध्यान देने के साथ द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने आपसी विश्वास और समझ, साझे हितों और लोकतंत्र तथा कानून के साझे मूल्यों के आधार पर उन्नत रणनीतिक साझेदारी को पूरी तरह से लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
दोनों मंत्री अगली मलेशिया-भारत रक्षा सहयोग समिति (मिडकॉम) बैठक के लिए सहमत हुए, इस बैठक को इस साल के अंत में भारत में आयोजित करने की योजना तैयार की जा रही है। राजनाथ सिंह ने इन्वेंट्री आधुनिकीकरण और रख-रखाव योजनाओं में मलेशियाई सशस्त्र बलों के साथ सहयोग करने की क्षमता और योग्यता के साथ भारतीय रक्षा उद्योग की क्षमता पर प्रकाश डाला।
दोनों मंत्रियों ने ‘एक्सचेंज ऑफ लेटर्स’ (ईओएल) के माध्यम से 1993 में हुए भारत-मलेशिया के बीच रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन में संशोधन को मंजूरी दी। यह संशोधन आपसी हित के क्षेत्रों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और बढ़ाने का कार्य करेगा।

Related posts

03 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

इंदौर:लोहे का सरिया गले में घुसने के बावजूद युवक की बचाई जान, एमवाय अस्पताल में सफल ऑपरेशन।

rktvnews

भोजपुर:”हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान के तहत जनसंपर्क व जन आक्रोश सभा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:संतुलित उर्वरक उपयोग से किसानों को मिलेगी आर्थिक समृद्धि : डॉ. राम

rktvnews

भोजपुर : वीडियो में पिस्टल लहराने व फायरिंग करने के मामले मे तीन पर प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

PK ने लालू यादव के तेजस्वी को CM बनाने के बयान पर किया पलटवार, बोले – लालू जी को 13 करोड़ बिहारियों की चिंता नहीं, उन्हें केवल अपने बाल-बच्चे की चिंता है।

rktvnews

Leave a Comment