RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

जिलाधिकारी ने विशेष नामांकन अभियान जागरूकता रथ को झंडी दिखा किया रवाना।

सीतामढ़ी/बिहार 10 जुलाई।शिक्षा व्यक्तित्व के निर्माण के लिये बुनियादी आवश्यकता है। इसके बिना मनुष्य का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। उक्त बातें सोमवार को डीएम मनेश कुमार मीणा ने समाहरणालय से विशेष नामांकन अभियान जागरूकता रथ को रवाना करने के दौरान कही। 10 जुलाई से 30 जुलाई तक चलने वाले विशेष नामांकन अभियान हेतु जागरूकता रथ को डीएम मुनेश कुमार मीणा ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक टीम ने कार्यक्रम कर लोगो को पढ़ाई के प्रति जागरूक किया । इस अवसर पर डीएम ने कहा कि यह जागरुकता रथ सभी प्रखंडों में जाकर अभिभावकों एवं लोगो को नामांकन अभियान के प्रति जागरूक करेगा। उन्होंने सभी लोगो से अपने आस पास के विद्यालयों से दूर के बच्चो को नामांकन कराने की अपील की। डीईओ डॉ अमरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि वर्ग 1 से 12 वी तक के विद्यालयों से दूर बच्चो के लिये विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिये जागरुक्ता रथ को प्रखंडों के लिये रवाना किया गया है। यह रथ सभी प्रखंडो में 3 जगहों पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो को नाटक व संगीत के माध्यम से लोगो को जागरूक करेगा। इस अभियान का उद्देश्य है कि एक भी बच्चा स्कूल से दूर नही रहे। इसके लिये वर्क कैलेंडर के अनुसार कई कार्यक्रम स्कूलो में आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। वही 1 अगस्त को सभी प्रधानाध्यापकों को यह प्रमामपत्र देना है कि मेरे पोषक क्षेत्र में कोई भी बच्चा अब स्कूल से बाहर नही है।
इस अवसर पर डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान सुभाष कुमार, संभाग प्रभारी अतहर तौहिद, मो तैयब, पवन कुमार, संजय कुमार मधु समेत शिक्षाविभाग के कर्मी मौजूद थे।

Related posts

बक्सर जिलाधिकारी ने सात निश्चित अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

बक्सर : डीएम की अध्यक्षता में बिहार लोक सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत कार्यरत सभी आई०टी० सहायकों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

मोतीहारी:स्वास्थ्य के मुद्दों पर जिला गुणवत्ता यकीनन समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

रामगढ़ चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स भवन में हुआ फूड लाइसेंस एंव पंजीयन कैंप का आयोजन 81 व्यापारियों ने करवाया अपना लाइसेंस एवं पंजीयन।

rktvnews

आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड के महत्व,सुलभता और उपलब्धता पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा संग नेताओं ने प्रेस वार्ता को किया संबोधित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने खट्टा प्रहलादपुर के गौ संरक्षण केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment