RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: उपविकास आयुक्त ने किया ग्राम पंचायत शंकरी का निरीक्षण।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)31 अगस्त। आज उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा द्वारा देवघर प्रखंड के ग्राम पंचायत शंकरी का निरीक्षण कर ग्राम झूमरबाद एवं पदनबेहरा में विभिन्न बिरसा हरित ग्राम योजनाओं, बिरसा सिंचाई कूप निर्माण योजना, दीदी बाड़ी योजना, अबुआ आवास योजनाओं आदि का एरिया ऑफिसर ऐप द्वारा निरिक्षण किया गया। साथ ही आवास योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा योजनाओं के निरीक्षण के क्रम में पाई गयी त्रुटियों का निराकरण करने का निर्देश उपस्थित पदाधिकारियों को दिया गया, ताकि ससमय एवं पारदर्शिता के साथ काम को पूर्ण किया जा सके। आगे मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में yuktdhara एवं geo fencing जैसी नवीन तकनीकी व्यवस्था को अनिवार्य रूप से अपनाने का निर्देश दिया गया, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकें। साथ ही मनरेगा में लागू नयी भुगतान प्रणाली एस एन ए स्पर्श के तहत भुगतान की प्रक्रिया में देवघर प्रखंड की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए में भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायत के पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, देवघर एवं मनरेगा की जिलास्तरीय टीम के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:अबुआ आवास योजना अंतर्गत लाभुकों की स्वीकृति करने हेतु जिला अपीलीय कमिटी की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:कथक शैली में होगी भिखारी ठाकुर की”बिदेशिया” की प्रस्तुति।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर है पश्चिम चम्पारण जिला :जिलाधिकारी

rktvnews

मेजर जनरल इग्नाटियस डेलोस फ्लोरा ने सैन्य नर्सिंग सेवा की अतिरिक्त महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

दरभंगा नगर निगम के वार्ड नंबर 05 में आयोजित किया गया कार्यशाला-सह-कांउसिलिग कार्यक्रम।

rktvnews

बिहार, हरियाणा, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के 26 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment