RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

माननीय उच्च न्यायालय/ मानवाधिकार(राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

चतरा/झारखंड 07 जुलाई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में माननीय उच्च न्यायालय/ मानवाधिकार(राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले में लंबित वादों की समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में माननीय उच्च न्यायालय झारखंड में जिले के वादों को ससमय निबटारा के लिए लंबित वादों की विभागवार व अँचलवार समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत निदेश दिया गया कि वे इन मामलों का ससमय निष्पादन कराने हेतु प्रति शपथ पत्र दायर करके त्वरित रूप से कार्रवाई की जाय।
उप विकास आयुक्त ने माननीय उच्च न्यायालय के मामलों को प्राथमिकता देते हुए निष्पादन के कार्य में तेजी लाने की बात कही तथा कहा कि न्यायालय के गंभीर और जटिल मामलों को अविलंब संज्ञान में दिया जाए ताकि ससमय उसका हल निकाला जा सके।
उक्त बैठक में डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, भू अर्जन पदाधिकारी गोरांग महतो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों का पारिश्रमिक दोगुना किया; BLO पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में वृद्धि।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 22 फरवरी 26

rktvnews

भोजपुर:पूर्व केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह जिला भ्रमण कार्यक्रम के तहत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमो और योजनाओं के उद्घाटन मे शामिल हुए।

rktvnews

मकर संक्रांति: पतंगबाज़ी, आनंद, संस्कृति और चेतना।

rktvnews

अरूंधति रॉय और प्रो शेख़ शौकत हुसैन पर से मुकदमा वापस करो: लोकतांत्रिक जन पहल

rktvnews

भोजपुर:समस्याओं का प्रभावी निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment